Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 8, 2024

दिल्ली में CM , राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस पार्टी नेताओं से लगातार हो रही बैठकें

News portals-सबकी खबर (शिमला ) प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में हैं और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कि जा रही है । मुख्यमंत्री हिमाचल सदन से मंगलवार शाम निकले और लंबी बैठक के लिए बाहर रहे। बुधवार को भी दोपहर बाद कांग्रेस हाइकमान से मुलाकात के लिए हिमाचल सदन से निकले। इस दौरान उनके साथ उनके राजनीतिक सलाहकार के अलावा और कोई नेता या अधिकारी नहीं था। बता दे कि  हिमाचल मंत्रिमंडल में तीन पद भरना अभी बाकी है। कांग्रेस संगठन में भी कुछ बदलावों की आहट है। कई राज्यों में इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। चूंकि लोकसभा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार या बोर्ड निगमों में नियुक्तियों के बहाने कई राजनीतिक संतुलन साधे जाने हैं।यही वजह है कि इस बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की राजनीतिक मुलाकातें ज्यादा हैं। हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजेश धर्मानी, राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा के नाम की चर्चा पहले से है, लेकिन जातिगत समीकरण साधने के लिए कुछ नए नाम भी सामने हैं। कांग्रेस को यह भी देखना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी कौन होंगे? इधर, बुधवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी दिल्ली चले गए। वह 24 जून को वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को केंद्रीय मंत्रियों से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान मुख्य सचिव भी उनके साथ रहेंगे। इस बार ऊर्जा मंत्रालय और रेल मंत्रालय इत्यादि में मुलाकातें हो सकती हैं।

Read Previous

शिलाई के चार बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ ,गिरिपार क्षेत्र में खुशी का माहौल

Read Next

37 वर्षीय बेटे ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग मां पर किया दराट से जानलेवा हमला, पुलिस में मामला दर्ज , आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!