Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी

News portals- सबकी खबर (शिमला ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रो. चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और यादविंद्र  गोमा भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे। उन्होंने भी राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी. धीमान, हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख लोगों ने इस अवसर पर राज्यपाल को बधाई दी।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राजभवन में राज्यपाल से भेंट की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। राजभवन के सभी सदस्यों और राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल का अभिनंदन किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वर्ष 2024 सभी के जीवन में समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लाएगा।

Read Previous

जानिए हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

Read Next

गिरिपार क्षेत्र को शुभकामनाएं, हमने जो वादा किया था वह निभा दिया : जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!