Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया

News portals-सबकी खबर (शिमला ) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में गिरिराज साप्ताहिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के सुधार के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी निर्णय लिए हैं और सरकार की इन पहलों की आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने में इस साप्ताहिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजीव कुमार, गिरिराज साप्ताहिक के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा, सम्पादक रीना नेगी और सहायक सम्पादक योगराज शर्मा भी उपस्थित थे।

Read Previous

स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा का उपयोग होगा सुनिश्चित: मुख्यमंत्री

Read Next

आईटीबीपी के जवान की ड्यूटी के दौरान सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत

error: Content is protected !!