Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 13, 2024

मुख्यमंत्री ने की कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना

News portals-सबकी खबर (शिमला ) कांग्रेस युवा संवाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से उन्हें जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसमें कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पहला युवा कांग्रेस संवाद कार्यक्रम बिलासपुर जिला से 17 दिसम्बर, 2023 को आरम्भ हुआ तथा प्रत्येक जिला में यह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इन कार्यक्रमों के तहत प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियांे और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याण नीतियों को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इनके लाभ से वंचित न रहे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन बहाल की गई, अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रूपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना आरम्भ की गई है। इसके अतिरिक्त सरकारी क्षेत्र में 21000 नौकरियां घोषित की गई हैं। गा्रमीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्ज पर निर्भरता कम कर हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है तथा एक वर्ष में अर्थ व्यवस्था में 20 प्रतिशत सुधार आया है।

Read Previous

25 फ़रवरी को होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

Read Next

डोबरी-सालवाला, नौणी और नारग पंचायतों में विशेष ग्राम सभायें आयोजित होंगी-सुमित खिमटा

error: Content is protected !!