Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

झूठ बोल गए मुख्यमंत्री, बजट में प्रावधान नहीं तो 1500 कहां से : जयराम

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई थी उसी प्रकार महिलाओं को अगले वित्तीय वर्ष से ₹1500 देने का वादा भी झूठा है। उन्होंने कहा कि बजट पारित हो चुका है और बजट के पारित होने के 6 दिन बाद यह घोषणा की है, परंतु बजट में प्रावधान ही नहीं है तो घोषणा पूरी कहां से होगी। 1 अप्रैल को आचार संहिता लग जाएगी उसके उपरांत यह ₹1500 महिलाओं को कहां से मिलेंगे।हिमाचल प्रदेश में 2011 की जनगणना के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में 38 लाख महिलाएं हैं और 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख है आज के ऐलान के हिसाब से केवल 800 करोड रुपए का वितरण ₹1500 प्रति महिला किया जाएगा जिसकी गणना केवल 5 लाख महिला बनती है।

हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 783000 है इसमें महिलाओं की संख्या 4 लाख 55000 है तो क्या केवल मुख्यमंत्री 5 लाख महिलाओं को यह राशि वितरण करने की बात कर रहे हैं?
इस प्रकार की घोषणा ठीक लोकसभा से पहले योजना के अनुसार की गई है इसका मतलब केवल लोकसभा चावन को मध्य नजर रखते यह घोषणा की गई है पर अब हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है।उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था जिसके ऊपर 1 महीने का खर्च 330 करोड़ है इसका मतलब साफ है कि यह सरकार केवल महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

Read Previous

मुख्यमंत्री ने 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ किया

Read Next

हिमाचल को नशा मुक्त करना हमारी प्रतिबद्घता, युवाओं की ज़िम्मेदारी भी अहम: अनुराग ठाकुर

error: Content is protected !!