Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

मुख्यमंत्री ने किया चंदपुर -सिंबलू सम्पर्क सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास

News portals-सबकी खबर (शिमला) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल के तहत भरमात में 7.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 9.30 किलोमीटर लम्बी कुलानी-चंदपुर-भरमात-सिंबलू पट्टी सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़कें सम्पर्क का मुख्य साधन हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर पालमपुर में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को भी काफी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संस्थानों की डी-नोटिफिकेशन के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार आवश्यकतानुसार संस्थान खोलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में सिर्फ चुनावों के मद्देनज़र 900 से अधिक संस्थान खोाले और स्तरोन्नत किए। इस निर्णय से राज्य के खजाने पर 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त वर्तमान प्रदेश सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण विरासत में मिला है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीआईएसआर-आईएचबीटी पालमपुर स्थित ट्यूलिप गार्डन का भी दौरा किया और इसमें विशेष रुचि दिखाई।
इससे पहले पालमपुर पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल एवं आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम बाली, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read Previous

10 मार्च को सिरमौर जिला में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन-उपायुक्त

Read Next

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का किया लोकार्पण

error: Content is protected !!