Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 22, 2024

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

News portals- सबकी खबर (मंडी)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आपदा के शिकार हुए लोगो के परिजनों  को सांत्वना देने पहुचे | प्रदेश के मंडी जिले में बीते दिनों में काशन पंचायत के प्रधान खेम सिंह और 7 अन्य सदस्य  आपदा के शिकार हो गए | मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि मौत की गहरी नींद में सोने से पहले पंचायत प्रधान अपना फर्ज निभा गए थे, हादसे की रात भारी बारिश होने से लोगो को सतर्क करने के लिए  पंचायत के प्रधान खेम सिंह ने पंचायत के ग्रुप में व्हाट्सएप्प संदेशा भेजा था कि सभी लोग सतर्क और सुरक्षित रहे |

दूसरो को सतर्क करने के बाद खेम सिंह स्वयं मौत कि गहरी नींद सो गए | भूस्खलन से खेम सिंह का घर तबाह हो गया और पंचायत प्रधान सहित 8 अन्य लोगो की मौत हो गई | सोमवार को मुख्यमंत्री ने मंडी में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।  वह सुबह करीब 9:00 बजे वह नाचन के काशन गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के घर जाकर सांत्वना दी।

सीएम ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को 32 लाख रुपये की राहत राशि का स्वीकृति पत्र भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने खेम सिंह के पिता रूप सिंह और उनकी पत्नी समेत छोटे भाई झाबे राम को इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा।

 

Read Previous

डीसी आदित्य नेगी की अध्यक्षता में जिला शिमला गैर सरकारी संगठन महासंघ के जेसीसीएम का आयोजन किया गया

Read Next

जानिए हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल बैठक के निर्णय

error: Content is protected !!