Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

प्रदेश में आज और कल बारिश-ओलावृष्टि के आसार

News portals-सबकी खबर (शिमला ) प्रदेश में आज और कल  को बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विज्ञान शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। प्रदेश में छह अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। इसके बाद प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं। वहीं रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से लोगों को पिछले करीब कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य है, जबिक अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। तापमान में आई गिरावट प्रदेश के बागबानों के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। ऐसे में तापमान में आई गिरावट के कारण फस्र्ट स्टेज की फ्लावरिंग को नुकसान होने के आसार हैं।वहीं कृषि विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कौशिक का कहना है कि कृषि विभाग के लिए यह बारिश नुकसान दायक है। गेहूं की फसल जहां गिर गई है, उसके सडऩे की संभावनाएं बढ़ गई हैं। गेहु की फसल पकने की कगार पर थी। ऐसे में बारिश का होना नुकसानदायक है। जहां फसल गिर गई हैं, उसमें चूहे लगने की संभावना भी है। इसके अलावा मटर की फसल के साथ साथ दालों में चने की फसल पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।

Read Previous

CM सुक्खू के PM मोदी सहित 100 Most Powerful भारतीयों की List मे शामिल होने से Congress मे भारी उत्साह

Read Next

सिरमौर जिला की विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों पर उप-चुनाव 2 मई 2023 को

error: Content is protected !!