Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

केंद्र सरकार ने मनरेगा में बढ़ी हुई दिहाड़ी की अधिसूचना जारी

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट के तहत लाभार्थियों को बढ़ी हुई दिहाड़ी की अधिसूचना जारी की है। भारत सरकार के ई गजट पर यह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जारी की गई है। भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट 2005 की सेक्शन 6 के तहत यह अधिसूचना जारी की है। इसमें देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मनरेगा के तहत मिलने वाली बढ़ी हुई राशि की सूची जारी की गई है। भारत सरकार ने देश के अलग अलग राज्यों के लिए 7 से 26 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार हिमाचल में अकुशल हस्त कामगारों को गैर जनजातीय क्षेत्रों में अब 224 रुपए की दिहाड़ी मिलेगी, जबकि जनजातीय क्षेत्रों में 280 रुपए दिहाड़ी दी जाएगी।बता दे कि हिमाचल में अभी तक जनजातीय क्षेत्रों में 268 रुपए और गैर जनजातीय क्षेत्रों में 212 रुपए की दिहाड़ी मनरेगा के तहत लाभार्थियों को मिल रही है। ऐसे में अब हिमाचल में मनरेगा के लाभार्थियों की दिहाड़ी में 12 रुपए का इजाफा होगा। हिमाचल सरकार ने भी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट में मनरेगा की दिहाड़ी 28 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि राज्य सरकार ने इसे अभी अधिसूचित नहीं किया है। राज्य सरकार की ओर से 28 रुपए की अधिसूचना जारी होने के बाद हिमाचल में गैर जनजातीय क्षेत्रों के लिए मनरेगा की दिहाड़ी 252 रुपए हो जाएगी, जबिक गैर जनजातीय क्षेत्रों के लिए 302 रुपए होगी।

  • इन राज्यों में सबसे ज्यादा दिहाड़ी
    राज्य             दिहाड़ी
    हरियाणा      357 रुपए
    केरल            333 रुपए
    गोवा             322 रुपए
    कर्नाटक        316 रुपए
    लक्षदीप        304 रुपए
    पंजाब           303 रुपए
  • इन राज्यों में सबसे कम दिहाड़ी
    राज्य             दिहाड़ी
    छत्तीसगढ़      221
    मध्य प्रदेश      221
    हिमाचल         224
    नागालैंड         224
    झारखंड          228
Read Previous

सड़कें हिमाचल की जीवनरेखा, नये प्रोजेक्टों की जल्द मंज़ूरी के लिए आशान्वित : अनुराग सिंह ठाकुर

Read Next

टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं सार्थक भूमिका: राज्यपाल

error: Content is protected !!