Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

उत्तराखंड में कैंसर बीमारी से ग्रसित मरीजों को निशुल्क इलाज का ‘आयुष्मान’ मिला

News portals-सबकी खबर (उत्तराखंड )

हिमाचल प्रदेश का पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को निशुल्क इलाज का ‘आयुष्मान’ मिला है। अटल आयुष्मान योजना में अब तक 27112 कैंसर मरीजों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिली है। जिस पर सरकार ने 50 करोड़ की राशि व्यय की है। अटल आयुष्मान योजना के तहत उत्तराखंड प्रदेश में अब तक 44 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। जिसमें 3.38 लाख को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। इसमें 27112 कैंसर ग्रसित मरीजों को इलाज कराया गया। इसके अलावा 1.33 लाख मरीजों की डायलिसिस की गई। कैंसर के इलाज पर 50 करोड़ की राशि सरकार ने व्यय की है।


आयुष्मान योजना कैंसर रोगियों के लिए वरदान साबित हुई है। कैंसर का इलाज महंगा होने के बाद आम मरीज के लिए उपचार करना संभव नहीं हो पाता था। लेकिन योजना में कैंसर का इलाज करना भी आसान हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली निवासी बचन सिंह, पुष्पा, पौड़ी के ओम प्रकाश, हरिद्वार से फरहा, देहरादून से जावेद अंसारी का कहना है कि आयुष्मान योजना से कैंसर का इलाज करा पाए गए। योजना नहीं होती तो इलाज कराना असंभव था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया का कहना है कि आयुष्मान योजना में 3.38 लाख से अधिक मरीजों का पंजीकृत अस्पतालों में इलाज कराया गया। जिस पर 497 करोड़ की खर्च की गई। इसमें कैंसर, डायलिसिस का उपचार लेने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

जिलावार बने गोल्डन कार्ड और लाभार्थी
जिला                 कार्ड                लाभार्थी       व्यय राशि (करोड़ में)
अल्मोड़ा            2.37 लाख            7439            9.44
बागेश्वर             1.01  लाख            3293            3.32
चमोली             1.8 लाख              10138           14.31
चंपावत             0.97 लाख            3382             4.35
देहरादून           9.54 लाख            108338         157.19
हरिद्वार            7.26 लाख             56920            89.86
नैनीताल           4.08 लाख             31715            29.35
पौड़ी               3.24 लाख              27563           34.67
पिथौरागढ़        1.82 लाख              8659             7.44
रुद्रप्रयाग          1.09 लाख             5709              9.90
टिहरी              2.91 लाख             21357            31.75
यूएस नगर        6.67 लाख             43111             47.88
उत्तरकाशी       1.69 लाख             10377            16.81


आयुष्मान में इलाज कराने वाले मरीज
उपचार                         मरीज
डायलिसिस                    133015
कैंसर                            27112
सीटी स्कैन, एमआरआई   10043
मोतियाबिंद ऑपरेशन       9346
फेफड़ों का इलाज            5277
गुर्दों की बीमारी का इलाज  5426

Read Previous

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Next

एसडीए कॉम्प्लेक्स में आगजनी की घटना ,यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग ज़िंदा जला

error: Content is protected !!