Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

कांग्रेस पार्टी का फट्टा लगार श्रेय, यश लेने का अभियान शुरू : बिंदल

News portals -सबकी खबर (शिमला) प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा एक नायाब काम शुरू किया गया है और वह यह है कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को, स्कूलों को, अस्पतालों को बंद किया जाए और दोबारा से साल बाद, दो साल बाद, तीन साल बाद उन्हीं संस्थानों को खोलकर कांग्रेस पार्टी का फट्टा लगार श्रेय, यश लेने का अभियान शुरू किया है। दून विधान सभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा एस0डी0एम0 का दफ्तर व बी0डी0ओ0 के दफ्तर खोले गए। दोनों दफ्तर बखूबी चल पड़े थे, काम कर रहे थे, अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त हो गए थे परन्तु राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से दोनों कार्यालयों को आनन-फानन में बिना कैबिनेट मंजूरी के बंद कर दिया और कांग्रेस के मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री सभी ने जोर-जोर से कहा कि इन दफ्तरों की जरूरत नहीं थी जिन्हें खोल दिया गया।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 2022 में स्थानीय जनता की मांग पर, माननीय तात्कालिक भाजपा विधायक की मांग पर भाजपा सरकार ने इन कार्यालयों को खोला और जनता को सुविधा उपलब्ध करवाई, जिसका कांग्रेस द्वारा विरोध किया गया और इन कार्यालयों को बंद करवा दिया परन्तु अब दोबारा से इन कार्यालयों को खोलने की अधिसूचना की जा रही है और जनवरी माह में यह कार्यालय खुलेंगे, ऐसी घोषणा की गई है।
डाॅ0 बिन्दल ने माननीय मुख्यमंत्री एवं सरकार से सवाल पूछा कि, 2022 में भाजपा द्वारा जनता की मांग पर खोले गए संस्थान कांग्रेस पार्टी को गलत लग रहे थे और उन्हें बंद करवा दिया गया और 2023 में अब उन्हें कार्यालयों को उसी प्रकार से खोलकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। सवाल यह है कि 2022 में यह संस्थान खुलना गलत था तो 2023 में सही कैसे हो गया ? (आप करो तो पुण्य, हम करें तो पाप), डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि इसी प्रकार प्रदेशभर में जो 1500 स्कूल, कार्यालय, अस्पताल बंद किए हैं उन्हें राजनैतिक सुविधा (च्वसपजपबंस ैनपजंइपसपजल) के आधार पर खोला जाएगा और इन्हीं संस्थानों पर राजनीति चमकाई जाएगी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है, धोखा है। लेकिन प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस पार्टी से अवश्य बदला लेगी।

Read Previous

680 करोड़ की स्टार्ट अप योजना का जल्द होगा शुभारंभः मुख्यमंत्री

Read Next

हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के गांव बागथन  एवं गांव वासियों को सलाम व नमन करता हूं -चंद्र कुमार

error: Content is protected !!