Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

संगड़ाह में घंटे तक गुत्थम-गुत्थी की लड़ाई में बैलों ने मार डाला आदमखोर तैंदुआ

ग्रामीणों के अनुसार संगड़ाह क्षेत्र में दो-तीन आदमखोर तेंदुए

News portals-सबकी खबर(संगड़ाह)

कोरोना वायरस के बीच में जिला सिरमौर के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र के उपमंडल संगड़ाह के गांव शिवपुर व टुहेरी में तीन महिलाओं व एक बच्चे पर हमला करने के बाद भी एक हिंसक तेंदुए का दिल नहीं भरा, तो बैलों का शिकार करने जा पहुंचा। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी जान बचाते हुए बैलों ने तैंदुए पर जवाबी हमला कर उसे बाड़े में ही मार गिराया। वही देर रात मदन सिंह के बाड़े में बैलों पर हमला करने से पहले यह तेंदुआ उसी गांव के गोविंद सिंह के घर में घुसा तथा उसकी पत्नी रक्षा देवी पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद यही तेंदुआ इसी गांव के सतपाल के घर में घुसा और उनकी की पत्नी कमलेश पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल किया। सोमवार तड़के रक्षा देवी व कमलेश को कुछ दूरी तक लोग निजी गाड़ी में लाए तथा उसके बाद दोनों को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कर संगड़ाह अस्पताल लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया। तेंदुए ने शिवपुर गांव के मदन सिंह के बाड़े में घुस कर चार पशुओं को बुरी तरह घायल किया। जब मदन सिंह को पशुओं की डरावनी आवाजें आई तो वह पशुशाला में गए तथा तेंदुआ देख वह डर गए और तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने गांव के लोगों को बुलाकर सहायता मांगी, मगर लोग आदमखोर तेंदुए के खौफ से डरे हुए थे। इस बीच तेंदुआ व बैलों के बीच में लगभग दो घंटे तक गुत्थम-गुत्थी व जबरदस्त लड़ाई चली।

इस दौरान बहादुर बैल बहुत बुरी तरह घायल हो गए तथा उन्होंने तेंदुए को मार कर ही दम लिया। इससे पहले इस तेंदुए ने इसी गांव के एक और घर में घुसकर दो महिलाओं पर व एक बच्चे पर हमला किया जिन्हें घर वालों ने बचा लिया। पंचायत शिवपुर के प्रधान कंठी राम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि, दो आदमखोर तेंदुए ने इलाके में कईं दिनों से आतंक मचाया हुआ है। साथ वाले टुहेरी गांव की 80 वर्षीय सुरतो देवी को भी तेंदुए ने घायल किया।

संगड़ाह अस्पताल में रैफरल एंबुलेंस न होने के चलते उन्हें निजी गाड़ी से पहले संगड़ाह अस्पताल लाया गय। ग्रामीणों ने बताया कि, नाहन रैफर किए जाने पर भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की की, घायलों व पशुओं के मालिकों की तुरंत यथासंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि, मदन सिंह के बैल, एक गाय व बछड़े के बचने की बहुत कम संभावना है। आरओ व एसडीएम संगड़ाह के मोबाइल नंबरों पर बात नहीं हो सकी।

उधर, डीएफओ श्रद्धानंद शर्मा व वनरक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि, तेंदुआ मारने के मामले में तहकीकात जारी हैं। तहसीलदार संगड़ाह आत्माराम नेगी ने कहा कि, इस बारे वन विभाग सहायता कर सकता है। पशुपालन विभाग अधिकारी संगड़ाह डॉ अमित वर्मा ने बताया कि, घायल पशुओं का इलाज व तेंदुए का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Read Previous

हिमाचल में एक ही दिन में बढ़ गए 20 जमाती , प्रदेश में अब 277 जमाती |

Read Next

भाजपा ने अपने स्थापना दिवस को सेवा दिवस की रूप में मनाया: डा. बिन्दल

error: Content is protected !!