Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

ब्रेकिंग न्यूज़ : निजामुदीन मरकज से लौटे, ऊना में तीन के कोरोना के पॉजीटिव आने की खबर, प्रदेश मचा हडकंपबी | |

News portals-सबकी खबर (ऊना)

हिमाचल प्रदेश  में तीन मामलों के पॉजीटिव पाए जाने की खबर है। इससे समूचे प्रदेश में हडकंप मच गया है। बता दे की पिछले 24 घंटों में ऊना से 8 संदिग्धों के सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें से तीन के पॉजीटिव आने की खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुदीन मरकज से ही लौटे 12 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इससे पहले सामान्य तौर पर 20 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी। इस रिपोर्ट के साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 4 हो गई है। जिसमें से एक महिला पहले से ही टांडा में उपचाराधीन है। एक तिब्बती की मौत हो गई थी। पॉजीटिव पाए गए तीन व्यक्तियों को टांडा रैफर किया जा सकता है।

उधर, डीसी संदीप कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों को ही बुधवार को ही आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। तीनों ही उपमंडल अंब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वही अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)आरडी धीमान ने कहा कि पॉजीटिव पाए गए लोगों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है, जिन्हें टांडा भेजा जा रहा है।धीमान ने बताया कि प्रदेश में 3904 को निगरानी में रखा गया है। 1511 ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। धीमान ने कहा कि 270 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Read Previous

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक |

Read Next

पुलिस कर्मियों को बांटे सैनिटाइजर व मास्क

error: Content is protected !!