Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

बोह हादसे का शिकार बने सभी लोगों के लाशें बरामद, तीन दिन से तलाश कर रही थी टीम

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा )

कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल की बोह घाटी के रूलेहड़ में भू-स्खलन के कारण मलबे में दबे सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद सात दिनों तक चला रेस्क्यू रविवार देर शाम पूरा हो गया। घटना के सातवें दिन रविवार को 18 वर्षीय नीरज पुत्र स्व. भीमसेन के शव को भी मलबे से निकाल लिया गया है। उपयुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि उक्त युवक की तलाश में पिछले तीन दिन से बचाव दल प्रयास कर रहा था। 12 जुलाई को हुए शाहपुर के बोह हादसे में पांच लोगों को पहले ही दिन जिंदा निकाल लिया गया था, जबकि एक 21 वर्षीय युवती ममता पुत्री भीमसेन का शव बरामद हुआ था।

उसके बाद अगले दिन 13 जुलाई को चार शव मलबे से बरामद हुए, जिनमें 15 वर्षीय कार्तिक पुत्र भीमसेन, 45 वर्षीय मस्तो देवी पत्नी भीमसेन, 30 वर्षीय शिव प्रसाद पुत्र सुभाष चंद तथा 60 वर्षीय महिला शकुंतला देवी पत्नी प्रकाश चंद शामिल थीं। वहीं, 14 जुलाई को तीन शव बरामद हुए, जिनमें 45 वर्षीय कंचना देवी पत्नी मेघनाथ, 46 वर्षीय भीमसेन पुत्र घनिया राम तथा 18 माह की शबनम पुत्री विजय कुमार शामिल थे। इसके बाद 15 जुलाई को 75 वर्षीय सुभाष चंद का शव बरामद किया गया, जबकि इसके तीन दिन बाद रविवार को नीरज का शव बरामद हुआ।

कुदरत के कहर से पूरा परिवार खत्म

बोह में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार के सभी पांच लोगों को लील लिया। इस दर्दनाक हादसे में भीमसेन, उसकी पत्नी मस्तो देवी, दो बेटे कार्तिक और नीरज तथा एक बेटी ममता की भी जान चली गई है। वहीं एक परिवार से पिता सुभाष चंद और बेटा शिव प्रसाद भी अपनी जान गवां चुके हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।

Read Previous

बरसात में रेत बजरी के लिए नदी नाले में जाए कोई – सुरेश भारद्वाज

Read Next

बरसात में रेत बजरी के लिए नदी नाले में ना जाए कोई – सुरेश भारद्वाज

error: Content is protected !!