Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

दिल का दौरा पड़ने से भाजपा युवा मोर्चा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष का निधन

संगड़ाह अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित किया

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा उर्फ हरिओम का सोमवार प्रातः दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों से पड़ोसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छाती में दर्द होने पर उन्हें संगड़ाह अस्पताल लाया गया और इस दौरान वह खुद चलकर अपने आवास से सड़क तक आए। कुछ ही देर बाद सीएचसी पंहुचने पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 38 वर्षीय विनोद कुमार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है उनकी मौत की खबर के बाद व्यापार मंडल संगड़ाह द्वारा प्रातः 11 बजे तक शोक स्वरूप बाजार बंद रखा गया।

विनोद कुमार के निधन पर क्षेत्र के भाजपा नेता बलबीर चौहान, प्रताप तोमर, सुनील शर्मा, रामेश्वर शर्मा, नारायण सिंह, मेलाराम शर्मा, प्रताप चौहान व कपिल भारद्वाज आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस मंडल प्रवक्ता रामलाल शर्मा सहित क्षेत्र के कईं युकां व कांग्रेस नेताओं ने भी शोक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। 38 वर्षीय विनोद शर्मा पिछले 20 साल से भाजपा कार्यकर्ता व भाजयुमो नेता के रूप में पार्टी के कार्य कर रहे थे तथा महज 18 साल की उम्र में ही वह युवा मोर्चा से जुड़कर अपनी पहचान बना चुके थे। तेज तर्रार युवा नेता के अलावा उन्हें स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता था। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर शोक जताया।

Read Previous

डेढ़ दर्जन पंचायतों का संपर्क क्षेत्र व दुनिया के अन्य हिस्सों से टूटा ,हिमपात से संगड़ाह की चार मुख्य सड़कें बंद

Read Next

9वीं कक्षा में चयन के लिए परीक्षा 24 फरवरी को

error: Content is protected !!