Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

बीडीसी अध्यक्ष तथा जिला परिषद सीट जीत भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध

पहले मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र से अब तक केवल एक बार जीती हैं भाजपा

News portals-सबकी खबर(संगड़ाह)

पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद तथा जिला परिषद वार्ड संगड़ाह में जीत दर्ज कर भाजपा ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंधमारी करने में कामयाबी हासिल की। शुक्रवार को जहां मेलाराम शर्मा बीबीसी अध्यक्ष चुने गए, वहीं शनिवार को भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष पर पद भी संगड़ाह वार्ड की सदस्य सीमा कनयाल को बिठाया। गौरतलब है कि, जिला परिषद वार्ड संगड़ाह स्थानीय विधायक तथा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का ग्रह क्षेत्र होने के चलते यहां भाजपा के लिए जीत आसान नहीं थी। भाजपा नेता रूप सिंह, प्रताप तोमर, प्रताप सिंह व नारायण सिंह आदि द्वारा लगातार इस जिला परिषद सीट को जीतने की कामयाब कोशिश की गई।

सूत्रों के अनुसार भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायक के ग्रह क्षेत्र संगड़ाह अथवा रेणुकाजी को जिला परिषद अध्यक्ष पद एक सियासी रणनीति के तहत दिया गया है। क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह हिमाचल के मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव क्षेत्र यहा हैं तथा अब तक केवल एक बार यहां से भाजपा उम्मीदवार विधायक चुने जा सके हैं। दूसरी बार क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए विनय कुमार के पिता डॉ प्रेम सिंह यहां से 6 बार विधायक रह चुके हैं तथा रेणुकाजी में एक-एक बार जनता पार्टी व जनता पार्टी के एमएलए रहे हैं। कांग्रेस के बीडीसी, पंचायत व जिला परिषद चुनाव में बड़ी कामयाबी के बाद अब भाजपाई 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की भी दावे कर रहे हैं। उधर राजनीतिक जानकारों के अनुसार पिछले 2 विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा की हार का मुख्य कारण गुटबाजी अथवा भीतरघात रहा है।

Read Previous

संगड़ाह वार्ड को पहली बार मिला जिला परिषद अध्यक्ष पद ,सीमा के जिला परिषद अध्यक्ष बनने पर संगड़ाह में भाजपाइयों ने बांटे लड्डू

Read Next

लोक निर्माण विभाग ने सभी मुख्य सड़कों से 8 जेसीबी से हटाई गई बर्फ

error: Content is protected !!