Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा : बिंदल

News portals -सबकी खबर (शिमला) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिसको लेकर वह एक वर्ष का जश्न मनाए। पर फिर भी यह सरकार अपना एक वर्ष पूर्ण करने पर जश्न मनाने की बात कर रही है, जश्न मानने योग्य तो ऐसा कोई भी काम हिमाचल प्रदेश में हुआ नहीं हैं। हां कुछ ऐसे काम हुए हैं जो जनता को लंबे समय तक याद रहेंगे आते ही 1500 ऐसे स्थान बंद कर दिए जिसको पूर्व सरकार ने जनहित में खोला था, महिलाओं को 1500, युवाओं को नौकरियां ऐसी बड़ी घोषणाएं इन्होंने की थी जो उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में पूरी करनी थी पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।अब अगर वह जश्न मनाना चाहते है तो वह मनाए हमें कोई आपत्ति नहीं है और हम इस जश्न का विरोध करेंगे हम 11 दिसंबर 2023 को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएंगे सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा के उग्र प्रदर्शन होंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतरकलह साफ नजर आ रही है कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का जो बयान आया है वह साफ दिखता है कि सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है और इतने बड़े कार्यक्रम का प्रतिभा सिंह जी को पता ही नहीं है, बात तो हैरानी की है।उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी ने तीन बड़े राज्यों में जीत हासिल की है तब से हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के हौसले टूट गए हैं। पहले केवल कांग्रेस पार्टी जातिवाद की राजनीति करती थी पर आज जातिवाद से उठकर राजनीति सुशासन की हो रही है, इसमें सबसे बड़ा योगदान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सशक्त नेतृत्व का है।उन्होंने कहा की देश में भी कांग्रेस का किसी भी प्रकार का गठबंधन अच्छे से नहीं चल रहा है और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता साफ रूप से गिरती दिखाई दे रही है। झूठ भ्रष्टाचार और जनता को भटकना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है पर धीरे-धीरे अब कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा जनता के समक्ष आ रहा है।

Read Previous

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगभग 135 लोगों ने लिया हिस्सा

Read Next

प्रदेश सरकार स्थापित करेगी 40 शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर

error: Content is protected !!