Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार पर बरसे त्रिलोक कपूर और डॉ जनक राज

News portals-सबकी खबर (शिमला )  भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि वर्तमान सरकार एक बार फिर प्रदेश की 22 लाख महिलाओं के साथ धोखा करने जा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बोला था की पहली कैबिनेट में प्रदेश की सभी बहनों को 1500 रु मिलने शुरू हो जाएंगे पर 15 महीने हो गए हैं प्रत्येक बहन के 22500 है कहां है।
अगर हम देखे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को 1500 रु के हिसाब से प्रत्येक महीने 330 करोड़ देने होंगे, पर इन्होंने तो पूरे साल का बजट 887 करोड़ ही स्वीकृत किया। क्या यह हिमाचल प्रदेश की बहनों के साथ धोखा नहीं है ?
विधानसभा चुनावो में भी कांग्रेस के नेताओं ने एक पात्र बनता था पर उस पत्र पर भी आज तक पैसे नहीं मिले और आज इन्होंने एक और पत्रक लॉन्च किया है जिससे यह हिमाचल की बहनों को एक बार फिर गुमराह करना चाहते है।भाजपा के नेता एवं विधायक जनक राज ने कहा प्रदेश में डाॅक्टरों के एनपीए और पदोन्नति संबंधित मामलों पर सरकार गंभीर नहीं है। डाॅक्टरों की मांगों पर सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए, ये डॉक्टर एनपीए जारी करने और अन्य मांगों को लेकर हर दिन ढाई घंटे की हड़ताल पर हैं। 15 दिनों से ये सभी डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। डॉक्टर एनपीए जारी करने के अलावा सेवानिवृत्त चिकित्सक को सेवा विस्तार न दिए जाने और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसके चलते उनमें रोष है। सरकार ने एनपीए बंद किया है, डॉक्टरों की पदोन्नति रुकी पड़ी है। सीएम के साथ भी बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक मांगों पर गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते गुरुवार को डॉक्टर एसोसिएशन ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया था। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते हिमाचल के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। सुबह के समय डॉक्टरों के ओपीडी में न बैठने से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे जनता परेशान है और सरकार मस्त हैं। लगता है सरकार को अपनी चिंता है ना कि जनता की।

Read Previous

सरकारी क्षेत्र में की जा रहीं 20 हजार भर्तियां: मुख्यमंत्री

Read Next

दूसरी और चौथी कक्षा के बच्चों को स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा हुई आयोजित

error: Content is protected !!