Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना आज अपने काँगड़ा प्रवास के दौरान बैजनाथ जिला काँगड़ा में वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश चंद डोगरा से मिले

News portals- सबकी खबर (काँगड़ा)

अविनाश राय जी ने अपनी मुलाकात का वर्णन करते हुए बताया कि प्रकाश चंद डोगरा का जन्म 23 दिसंबर 1930 को बैजनाथ विधानसभा के एक छोटे से गांव मझैरना में हुआ। अपने बचपन में ही वह अपने माता-पिता के साथ बैजनाथ आ गये थे। उनका परिवार बहुत गरीब परिवार था। पिता छोटी सी दुकान करते थे व माता इधर-उधर लकड़ी का बना सामान बेचती थी। वह एक भाई व चार बहने थी। बहुत ही छोटी उम्र में वे फौज में भरती हो गए थे। एक सैनिक के तौर पर उन्होनें मां भारती की सेवा की। 26 साल की उम्र में उनकी शादी हुई। उनको दो लड़के और एक लड़की का वरदान मिला। वर्ष 1978 मेें वे सूबेदार मेज़र के पद से सेवानिवृत हुए। उसके बाद राष्ट्रीय सवंय संघ से जुड़कर उन्होनें राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुट गए।

वर्ष 1978-80 तक वे जनता पार्टी से जुड़े व 6 अप्रैल 1980 के उपरांत आज तक भारतीय जनता पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान मेें वे डाक घर बैजनाथ में भी ऐजेंट के रूप मेेें कार्य कर रहे हैं। उन्होने एक-एक दुकान बनाकर बैजनाथ में डोगरा मार्केट की शुरूआत की। आज वह डोगरा मार्केट बैजनाथ के नाम से मशहूर है। दुर्भागय यह है कि उनके दोनों बेटों का स्वर्ग वास हो गया। आज उनके परिवार मेे उनकी धर्मपत्नी के अलावा दो बहुएँ, दो पोते और दो पोतीयाँ हैं, वे सभी एक ही परिवार में साथ रहते हैं और सभी भाजपा के लिए समर्पित है। प्रकाश चंद डोगरा जी का परिवार पिछले 42 वर्षाें से भाजपा के लिए समर्पित है सब मोदी जी की कार्य शैली से बहुत प्रभावित है।

आज़ादी के बाद ऐसा सशक्त सुदृढ़ नेतृत्व देश को नही मिला है और डोगरा जी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवन काल मेें ऐसे नेतृत्व भारतवर्ष को आगे बुलंदियों पर ले जा रहा हुँ और मैं इस उम्र में भी गांव में घर-घर जाकर राष्ट्र निमार्ण के लिए सभी युवाओं बच्चों नारी शक्ति तथा साथियों को भी प्रेरित कर भाजपा के राष्ट्रनिर्माण संकल्प की और प्रेरित करता हूं , हम सब ने प्रण लिया है की सरकार हिमाचल में फिर से बने इस महायज्ञ में अपनी आहुती दूंगा। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा का सौभाग्य है कि ऐसे निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता भाजपा में है और उसकी रीढ़ की हड्डी है तथा इनके बलबुते पर वर्चस्व स्थापित कर प्रदेश में रिवाज बदल कर भाजपा सरकार बनाएगी।

Read Previous

अचानक बाढ आने से बही 55 भेड़- बकरिया

Read Next

भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र सुझाव पेटी भाजपा कार्यालय दीपकमाल चक्कर शिमला से लॉच

error: Content is protected !!