Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका; चुनावों से ठीक पहले पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा

News Portals सबकी खबर(बिलासपुर) 

पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चंदेल सर्किट हाउस बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव त्रिलोक जम्वाल और संगठन सचिव पवन राणा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं। कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल तो हुए लेकिन देह और आत्मा भाजपा में ही थी।

नड्डा ने कहा कि मेरे पुराने सहयोगी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कहा कि उन्होंने सुरेश चंदेल से बात की और उनसे भाजपा में शामिल होने और हमारी राष्ट्रवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का अनुरोध किया। चुनावों से पहले हिमाचल कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चुनावों से ठीक पहले पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सुरेश चंदेल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। नड्डा ने पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूस से सुरेश चंदेल को भाजपा में शामिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने भाजपा का काम एक साथ शुरू किया था और हमारा पुराना नाता है। इस संबंध में  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी चर्चा की।

उन्होंने सुरेश चंदेल को घर वापसी पर बधाई दी। सुरेश कश्यप ने कहा कि हमें खुशी है कि सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह पूर्व में हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पुराना नाता है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। कहा कि आगामी आम चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा बहुमत प्राप्त करने जा रही है।

Read Previous

उपायुक्त ने उप तहसील भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने पर राम लाल ठाकुर को किया सम्मानित

Read Next

संदिग्ध अवस्था में मिला 33 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

error: Content is protected !!