Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

81 वर्षीय महिला का मुंह काला करने के केस में बड़ा एक्शन, पुलिस ने 21 गिरफ्तार |

News portals- सबकी खबर (सरकाघाट )

हिमाचल प्रदेश के  सरकाघाट की गाहर पंचायत में देवता के नाम का भय दिखाकर और 81वर्षीय वृद्ध महिला का मुंह काला करने के केस में बड़ा एक् शन हुआ है। बुजुर्ग के सिर के बाल काटने और जूत्तों की माला पहनाकर देव रथ से आगे गांव में घसीटने के मामले में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें 16 पुरष ओर 5 महिलाएं है। अभी 1 और आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती हैं। गिरफ्तारी के बाद समाहल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गांव से बड़ी संख्या में देवरथ के साथ लोग थाने के घेराव की तैयारी में हैं। जिसे देखते हुए सरकाघाट थाने को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। यह भी बताया जा रहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को धर्मपुर थाने में शिफ्ट कर दिया गया है।

समाहल में 6 नवम्बर को 81 वर्षीय बुजर्ग विधवा का मुहँ काला किया और उसके बाद उसके बाल काट कर जूतों की माला पहनाकर गांव में घसीटा गया था। महिला पर गांव वालों ने जादू टोना करने के आरोप लगाए थे। मामला गरमाने पर अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उधर ,एस पी चन्दरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को स्थानीय अदालत में अग्रिम पूछताछ के लिए लेने का प्रयास किया जाएगा।

Read Previous

महाराष्ट्र में यदि कोई और सरकार गठित नहीं करता तो रणनीति की घोषणा करेंगे- राउत |

Read Next

तिरंगे में लिपट घर पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर |

error: Content is protected !!