Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरमौर की बैठक पाँवटा साहिब में संपन्न ,मिशन रिपीट को लेकर बनाई रणनीति

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की बैठक पाँवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता , भाजपा प्रदेश सचिव व जिला सिरमौर के सह प्रभारी अरुण फाल्टा , मंडल अध्यक्ष पाँवटा साहिब अरविंद गुप्ता व युवा मोर्चा जिला प्रभारी के संदीप छिंटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जून महा में युवा मोर्चा की एक लाख युवाओं की रैली जिसमें देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे, उस पर विशेष रूप से चर्चा हुई। जिला सिरमौर के पांचो मंडलों के 563 बूथों से लगभग 11260 युवा इस रैली में जाएंगे और लगभग पूरे प्रदेश से इसी तरह 1 लाख युवा इस रैली में एकत्रित होंगे ताकि जो भारतीय जनता पार्टी का मिशन रिपीट का लक्ष्य है उसमें युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रह सके।

बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री सतीश कपूर व शुभम सैनी, पांवटा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, नाहन मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, शिलाई मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान, रेणुका मंडल के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पच्छाद मंडल के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह जैलदार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर व राकेश ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर सिंह व गुरचरण सिंह मंडलो के महामंत्री विजेंद्र सूर्या, कृष्ण कुमार, संदीप तोमर, सुनील चौधरी, राजीव चौधरी रविंद्र ठाकुर और सभी जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read Previous

ऊर्जा मंत्री ने सांसद व विधायक के साथ किया तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ

Read Next

श्री साई अस्पताल का उद्देश्य – स्वस्थ सिरमौरी स्वस्थ सिरमौर उदेश्यपूर्ति के लिए लगाए जा रहे निशुल्क जाँच एवं परामर्श शिविर

error: Content is protected !!