Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश में चलाएगा जनजाति संपर्क अभियान

News portals-सबकी खबर (शिलाई) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल शिलाई की बैठक अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के एसटी मोर्चा के प्रभारी प्रदीप सिंगटा ने संगठन के कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी, उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश के मंडलों में एसटी मोर्चा के सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें जनजाति संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। एसटी मोर्चे द्वारा वन बूथ फाइव एसटी, अभियान को शीघ्र पुरा करने का आव्हान किया गया ।उन्होंने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी की सरकार ने 70 सालों से शोषित वंचित लोगों को उनका अधिकार दिया है हिमाचल प्रदेश के गिरिपार के हाटी समुदाय के लोगों को जनजाति अधिकार देश की मोदी सरकार ने दिया है जबकि कांग्रेस सरकार ने इसमें अटकाने का काम किया।
भाजपा एसटी मोर्चा शिलाई मंडल के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा करेगा और देश की नरेंद्र मोदी सरकार की जनजाति कल्याणकारी नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाएंगे और 2024 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस बैठक में शिलाई बीजेपी मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर जिला बीजेपी एसटी मोर्चा सचिव अनिल ठाकुर , प्रदेश एसटी मोर्चा कार्यकारणी सदस्य एवम जिला परिषद सदस्य अनिल सूर्या, शिलाई भाजपा विस्तारक विक्रम शर्मा, मंडल महामंत्री एसटी मोर्चा श्री ज्ञान सिंह चौहान, बंसी राम शर्मा उपाध्यक्ष दौलत राम चौहान , सूरज चौहान ,सुनील ठाकुर , कोषाध्यक्ष कल्याण ठाकुर ,सह कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह,मोर्चा के प्रवक्ता श्री कंवर सिंह राणा जी,IT संयोजक फौजी सावन सिंह ठाकुर,व पृथ्वी तोमर सहित काफी संख्या में एसटी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Previous

आगामी बजट में दिखेगी आत्मनिर्भर एवं समृद्ध हिमाचल की झलक: मुख्यमंत्री

Read Next

पांवटा साहिब:परिवहन निगम को 15 सालों से दुकानदार लगा रहा चुना,सालों से नही दिया किराया

error: Content is protected !!