Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 9, 2024

भारत जोड़ो यात्रा :राहुल गांधी ने थपथपाई सीएम सुक्खू की पीठ

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा ) भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में खूब गुफ्तगू देखने को मिली। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक तरफ मुख्यमंत्री चले और दूसरी ओर शिमला जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका। इन तीनों के बीच काफी लम्बे समय तक किसी विषय को लेकर चर्चा होती रही। यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी की सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ जुगलबंदी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही। गांधी ने मलोट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पीठ थपथपाई। राहुल ने जनसभा में सुक्खू भाई नाम से संबोधित करते हुए कहा कि जो सुक्खू का जनता के साथ बर्ताव है वह काफी सराहनीय है। सुक्खू को किसी बात का कोई अहंकार नहीं है। आज भी यात्रा के दौरान कोई गिर रहा था तो उससे पीछे जा कर खुद संभाल रहे थे। उन्होंने कहा कि सुक्खू लोगों की बात सुनते हैं, जमीनी आदमी हैं, किसी से डरते नहीं हैं जनता के कामों को लेकर।

राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को तिरंगा झंडा थमाने के बाद हिमाचल में अपनी भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। यात्रा बुधवार सुबह 7 बजे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पंजाब-हिमाचल सीमा पर घटोता से शुरू हुई। इस दौरान काठगढ़ के पास जब राहुल गांधी पहुंचे तो घरों की छतों से महिलाओं ने जोर से राहुल गांधी को आवाज दी। राहुल आवाज सुनकर रुक गए। महिलाओं ने पूछा कि उनको 1,500 रुपये मासिक पेंशन कब मिलेगी। महिलाओं के सवाल पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस अपना वादा जल्द पूरा करेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी दस गारंटियों में सूबे की महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। महिलाओं ने राहुल से उसी वादे को जल्द निभाने की बात कही। इससे पहले रास्ते में यात्रा के दौरान बच्चों ने बाहर से राहुल गांधी का नाम जोर से पुकारा। राहुल ने बच्चों की ओर टॉफियां फेंकी।

 

Read Previous

कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 2 लोग घायल

Read Next

प्रदेश में  स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड वैक्सीन का पांच दिन का स्टॉक

error: Content is protected !!