Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

2022 में निशिचित रूप से शिलाई में भगवा लहराएगा-बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न नेताओ ने भाग लिया। दूसरे दिवस के प्रशिक्षण वर्ग का छटा सत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान वक्तता थे जिनका विषय संगठन एव कार्यकर्ता, हमारे कार्य का आधार व मण्डल की चर्चा व परिचर्चा। भाजपा मण्डल सचिव गोपाल ठाकुर ने इस सत्र की अध्यक्षता की। सातवे सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र राणा ने की। उस सत्र के वक्तता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता थे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियो, विषय पर विस्तार से चर्चा की।


आठवे सत्र की अध्यक्षता भाजपा मीडिया प्रभारी व प्रशिक्षण प्रकोष्ट शिलाई मण्डल के सयोजक कुलदीप शर्मा ने की। सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया थे जिनका विषय अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर विस्तार से चर्चा की।
प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र की अध्यक्षता जिला कार्यकारणी सदस्य एव पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने की जिसके मुख्य वक्ता शिलाई के पूर्व विधायक, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर थे। उनका विषय मेरा सिरमौर, मेरा शिलाई विषय पर विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में बोलते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। इस सरकार में शिलाई में कोर्ट, शिलाई में जल शक्ति विभाग का उपमंडल, अस्पताल का दर्जा बढ़ाया हैं और भी ऐसी अनेको कार्य हैं जी इस विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। इसका परिणाम यह हैं कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 35 पंचायत प्रधान, 15 पंचायत समिति सदस्य व 2 जिला परिषद सदस्य भाजपा के जीते हैं। और अब 2022 में भी निशिचित रूप से शिलाई में भगवा लहराएगा।


इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ट जिला सयोजक सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, दलीप तोमर, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा व सुमिता चौहान, ब्लाक समिति शिलाई अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव पूर्व व्लाक समिति उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मायाराम चौहान,जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजता, जिला सचिव धीरज गुप्ता, गंगा राम सिंगटा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष साधु राम चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पवन चौधरी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्यामा चौहान कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, इंद्र सिंह व अरविंद चौहान,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरेश शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अतर चौहान, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, मण्डल सचिव गोपाल ठाकुर व प्रेम तोमर, विभिन्न पंचायतो के प्रधान व BDC सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे।

Read Previous

20 साल और इससे ज्यादा हिमाचल में रहने वाला शख्स हिमाचली प्रमाण पत्र बनवा सकेगा

Read Next

लड़कियों को भी लड़कों के समान आगे बढऩे के समान अवसर देने चाहिए-बाला शर्मा

error: Content is protected !!