Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

मिल्ला पंचायत को बलदेब तोमर ने विकासात्मक कार्यो के लिए16 लाख रुपये देने की घोषणा की

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिल्ला में नव गठित पंचायत समिति सदस्य सन्तो देवी के सहभोज में खाद्य आपूर्त निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने शिरकत की। उन्होंने स्थानीय पंचायत के लिए कई विकासात्मक कार्यो के लिए घोषणा की। प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि बलदेब तोमर ने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के विकासात्मक कार्यो के लिए16 लाख रुपये देने की घोषणा की हैं। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पंचायत बीडीसी सदस्य सन्तो देवी ने की उन्होंने सभी लोगो का स्वागत किया।


कार्यक्रम में बोलते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि जब तक राजनीति में हु तब तक शिलाई के विकास की बात करुगा। राजनीति में हर जीत लगी रहती हैं पर शिलाई की जनता के आशिर्वाद से आज मुझे विकास करवाने का सौभाग्य मिला है। आज देश व प्रदेश विकास में आगे बढ़ रहा हैं। देश व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण आज भाजपा विश्व की नम्बर एक पार्टी बनी हैं। हिमकेयर योजना व केन्र्द सरकार की आयुष्मान योजना द्वारा आज गरीब से गरीब लोग भी आज अपना उपचार करवाने में समर्थ हैं। प्रदेश सरकार ने गरीब कन्याओ के लिए शगुन योजना चला रखी हैं जिसके तहत गरीब लड़की की शादी में 31000 रुपय शगुन के रुपय दिया जाएगा। 65 से 69 साल की महिलाओं को बिना किसी इनकम के पेंशन लगाई जाएगी ओर हर माह 1000 रुपय दिया जाएगा। इसके साथ साथ मजदूरों की दिहाड़ी 300 रुपय करना प्रदेश के गरीब लोगों के लिए राहत पैदा की हैं। इसके साथ साथ ओर भी कई जन हित के कार्य किए हैं। इसमे कोई दोराय नही है कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दुबारा सरकार बनेगी।


इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन माँगनल के लिए 5 लाख रुपए, मेन रोड से जुगयाडी सड़क के लिए 5 लाख रुपए, मेंन रोड़ से पंचायत घर तक सड़क के लिए 3 लाख रुपए, साझा ऑंगन टेक के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ साथ उन्होंने मिडल स्कूल बड़वा का दर्जा बढ़ाने व HRTC बस लगाने का भी आश्वासन दिया हैं।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, ब्लाक समिति अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, बहादुर सिंह चौहान, जीत सिंह चौहान, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष इंद्र सिंह चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान देवो देवी, अनिल चौहान प्रधान अश्याडी, मदन राणा, मदन नम्बरदार, प्रेम चौहान पूर्व प्रधान, BDC सदस्य मदन चौहान, दलीप सिंह, पूर्व BDC सदस्य जगत राणा, अतर सिंह चौहान अध्यक्ष किसान मोर्चा शिलाई मण्डल, दिनेश राणा ग्रामकेन्द्र अध्यक्ष मिल्ला, कल्याण सिंह, कंवर सिंह, राम सिंह राणा, इंद्र राणा,वीर सिंह, जगदीश शर्मा, बस्ती राम, मित्र सिंह चौहान, सन्तराम, बंसी राम वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Read Previous

जंगल में अब तक देवदार के 107 स्लीपर व 10 लॉग्स बरामद ,लापरवाही के लिए चौकीदार निलंबित, गार्ड रिलीव

Read Next

प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वर्ण आयोग के गठन के बारे में घोषणा करें-रुमित ठाकुर

error: Content is protected !!