Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

बहराल गौ सेवा संस्थान में गौवंश सेवा पुनीत कार्य मे लिख रहा नए आयाम |

News portals-सबकी खबर 

पांवटा क्षेत्र में तीन वर्ष पहले श्री दुधलेशवर गौ सेवा संस्थान व अध्यात्म उन्नति केंद्र बहराल में स्थापित हुआ है। इस केंद्र में इस वक्त करीब 90 गौवंश की सेवा हो रही है।

जिला प्रशासन भी दुधलेश्वर गौ सेवा केंद्र संस्थान को कर चुका सम्मानित

जिला प्रशासन भी संस्थान को बेहतरीन सेवा के लिए सम्मानित कर चुका है। पिछले कुछ वर्षों से पांवटा में सरकारी के प्रयासों से पांवटा शहरी क्षेत्र का गौ सदन तैयार हो रहा है। लेकिन, ये अब तक भी शुरु नही हो पा रहा है। ऐसे में बहराल केंद्र गौ सेवा
केंद्र सबके आकृषण व नि:स्वार्थ मवेशियों की सेवा का अनूठा केंद्र बना हुआ है।

बता दें कि करीब तीन वर्ष पहले पांवटा के बहराल में श्री दुधलेशवर गौ सेवा संस्थान व अध्यात्म उन्नति केंद्र बहराल में संचालित हो रहा है। इसमें आध्यात्मिक व गौ सेवाएं दी जा रही है। गठित गौ सेवा केंद्र कमेटी ने़निस्वार्थ भावना से सेवा शुरु की थी। जिसमे क्षेत्र में पॉलिथिन खाने से़हर वर्ष होने वाली गौवंशों की मौतों से बचाने, एनएच व आसपास की सड़कों में हादसों में कई मवेशी दम तोड़ते व घायल होते है। पुनीत उदेश्य से एक बेहतरीन प्रयास पांवटा बाता मंडी के बहराल पंचायत में हुआ था।


पांवटा क्षेत्र निवासी श्रद्वालूओं व गोवंश सेवकों वेद प्रकाश, प्रिंस बतरा, नितिन मंगल, संदीप पुंडीर, सर्वजीत कौर, प्रवीण कुमार व रमेश कुमार ने कहा कि श्री दुधलेशवर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र बहराल अध्यक्ष महाराज दीपक पुंडीर के देखरेख में गौसेवा केंद्र चल रहा है। जिसमें करीब दो सौ तक गौवंश की सेवा हो सकती है। केवल तीन वर्षों के भीतर इस केंद्र में 90 से अधिक गौवंशों की सेवा बखूबी की जा रही है।

बहराल गौ सेवा संस्थान में आसपास क्षेत्र की असाहय मवेशियों, सड़क हादसों में में घायल व खुद लोगों द्वारा भी केंद्र में ऐसे मवेशियों को छोड़ दिया जा रहा, जिनकी सेवा नही कर पा रहे हो। आस्था के केंद्र में हजारों श्रद्वालूओं के पहुंचने पर हवन-पूजन व धार्मिक पर्वों के आयोजन के साथ ही गौ सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है। जिसमें 5 गौ सेवकों को रखा गया है। जो हर वक्त गौवंश की सेवा में जुटे रहते है। हर शनिवार को महाराज संस्थान में पहुंच कर आश्रम पहुंचने वाले श्रद्वालूओं को भी गौ सेवा के महत्व बारे बताते है। इसी वर्ष जिला
प्रशासन ने बहराल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष समेत पूरी टीम को बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया था।

पुनीत कार्य मे समस्त सहभागियों का आभार: दीपक पुंडीर

उधर, श्री दुधलेशवर गौ सेवा संस्थान एवं अध्यात्म उन्नति केंद्र बहराल अध्यक्ष महाराज दीपक पुंडीर ने कहा कि गौ सेवा संस्थान का निर्माण किया गया है। जिससे असहाय व इधर उधर भटकने वाले गौवंश की सेवा का पुनीत कार्य हो सकें। इस केंद्र में सेवकों की सहायता से गौवंशों की सेवा सुचारु रुप से की जा रही है। केंद्र के संचालन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते है। बहराल संस्थान में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के दौरानभी श्रद्वालूओं को प्राचीन धार्मिक पंरपराओं, गौ सेवा, धार्मिक व वेज्ञानिक महत्व की जानकारी दी जाती है।

Read Previous

अल्ट्रामैरॉथन सुनील की तरह सफल मैराथनर बनना चाहते हैं युवा  विजय शर्मा |

Read Next

राष्ट्रपति ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान में पुनर्वासित दिव्यांगजन बच्चों के साथ वार्तालाप किया |

error: Content is protected !!