Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अवधपुरी सजाई ,सीएम करेंगे श्रीराम का राजतिलक,जलेंगे 30 लाख दीये

 News portals-सबकी खबर (अयोध्या ) भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई है, देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी है। रामचरित मानस की उक्त चौपाई दीपोत्सव में साकार रूप लेती दिख रही है। आज भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या में पधारेंगे, यहां सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। राज्याभिषेक समारोह में सीएम योगी श्रीराम का राजतिलक करेंगे स्वागत में राम की पैड़ी पर 21 लाख दीपमालिकाएं प्रज्ज्वलित की जाएंगी।राममंदिर के उद्घाटन की बेला में हो रहे दीपोत्सव को अद्भुत रूप देने के लिए अयोध्या का स्वर्ग जैसा श्रृंगार किया गया है।अयोध्या की सुंदरता को बयां करती रामचरित मानस की चौपाई अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानि… चरितार्थ हो रही है। लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाया है। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया गया है। शाम होते ही पूरी अयोध्या में अवधपुरी रघुनंदन आए, घर-घर नारी मंगल गाए जैसे मंगल गीत गूंजने लगते हैं।वहीं दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। पूरी अयोध्या में 30 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने को अयोध्या आतुर है। शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। इससे पहले सीएम वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे।

Read Previous

पराली से परेशान पड़ोसी राज्य पंजाब और दिल्ली की समस्या का समाधान

Read Next

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ किया

error: Content is protected !!