Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

सिरमौर में हज़ारों लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर लाईव देखा अटल टनल का भव्य उद्दघाटन समारोह

News portals-सबकी खबर (नाहन)

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से जिला सिरमौर में आज उपमण्डल स्तर पर सात स्थानो पर एलइडी स्क्रीन पर रोहतांग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अटल टनल के भव्य उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला में एलईडी स्क्रीन नाहन में बड़ा चौक, पावंटा साहिब में गोयल भवन, शिलाई में तोमर कॉम्पलैक्स, संगडाह में स्नातकोतर महाविद्यालय, ददाहू में राकेश आर्य दवाई की दुकान के सामने, पच्छाद में मेला मैदान तथा राजगढ में  सनातन धर्म मन्दिर के हॉल में लगाई गई ।


पच्छाद में  बलदेव भण्डारी अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड, मण्डलअध्यक्ष पच्छाद सूरेन्द्र नेहरू, प्रधान सराहां नरेन्द्र गौसाई, उपप्रधान सराहां सुशील शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ललिता शर्मा, महामंत्री भाजपा पच्छाद अनुप तथा शिलाई में बलदेव सिंह तोमर उपाध्यक्ष खाद्य एवं आपूर्ति निगम, मण्डलाध्यक्ष सूरत सिंह  चौहान, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र नेगी,युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान, देवेन्द्र धीमान पंचायत प्रधान शिलाई सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


संगडाह में एसडीएम राहुल जैन, तहसीलदार आत्माराम नेगी, मण्डलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व एससी-एसटी मोर्चा अध्यक्ष बलवीर चौहान, प्रताप तोमर प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रताप रावत जिला मिडिया प्रभारी, बलवीर ठाकुर मण्डलमहामंत्री, सुनील शर्मा मण्डल महामंत्री, विजेन्द्र शर्मा मण्डलउपाध्यक्ष, समीत्रा धीमान जिला सचिव, दीपराम मण्डल संयोजक तथा पांवटा साहिब में मण्डलाध्यक्ष अरिवन्द गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विरेन्द्र चौधरी व नरेश खापड़ा, भाजपा महामंत्री हितेन्द्र व देवराज, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी शर्मा, अध्यक्ष युवा मोर्चा पवन चौधरी, मण्डलाध्यक्ष जिला युवा मोर्चा व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


नाहन बड़ा चौक में  भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा रेखा तोमर व उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, बीजेपी प्रदेश कार्यकारी सदस्य ओपी सैनी, पार्षद मधु अत्री तथा राजगढ में एसडीएम नरेश वर्मा, प्रदेश भाजपा सदस्य प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री बलदेव कश्यप, जिला भाजपा सचिव सतीश ठाकुर, किसान मोर्चा सचिव सुनील ठाकुर, मण्डलमहामंत्री सुरेश ठाकुर, मण्डलउपाध्यक्ष अरूण चौहान, मण्डल प्रवक्ता नवीन शर्मा, मण्डलकोषाध्यक्ष सचिन सूरी, यूवा मोर्चा अध्यक्ष सूदर्शन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा कश्यप, उपाध्यक्ष अशोक सूद सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहेे।

ददाहु में  भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुनील, उपाध्यक्ष अमर सिंह, जिला महामंत्री राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व मण्डलाध्यक्ष अरूण गर्ग, यूवा मोर्चा के सदस्य हरीश व हरिन्द्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता व  स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Read Previous

ऊर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को नही बैठने की व्यवस्था

Read Next

निर्वाचन नामावली के सम्बन्ध में आपत्ति, आक्षेप या दावा प्रस्तुत करने के लिए 5 से 14 अक्तूबर तक करें प्रतिवेदन – जिला निर्वाचन अधिकारी

error: Content is protected !!