Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

सर्वसम्मति से चुने गए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार

News portals-सबकी खबर (शिमला ) विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कांग्रेस विधायक विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने की मंगलवार को घोषणा की। कुलदी पठानियां ने कहा कि विनय कुमार प्रथम बार वर्ष 2012 में विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे तथा 2012 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के पद पर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से चुने जाने पर बधाई दी है।बता दे कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के कांग्रेस विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुने जाने की संभावना पहले से ही थी क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उनकी उम्मीदवारी को हरी झंडी दे दी थी। उपाध्यक्ष पद के चुनाव का प्रस्ताव आज संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पेश किया। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से एक विधायक के नाम का प्रस्ताव आज सदन में रखे जाने के बाद अन्य सदस्यों ने भी उनके नाम का समर्थन किया।

 

Read Previous

सिरमौर : चाय पीते-पीते दिल का दौरा पड़ने से प्रगतिशील किसान का आकस्मिक निधन

Read Next

शिकारी की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

error: Content is protected !!