Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

सांसद बनते ही प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पर छोड़े सियासी तीर

News portals-सबकी खबर (मनाली )

पर्यटक नगरी मनाली के रामबाग चौक में कांग्रेस के स्वागत समारोह के दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना सादा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं को सिर्फ मंडी का सीएम कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व में लंबे अंतराल तक मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह ने कभी यह नहीं कहा कि वह सिर्फ शिमला जिले के विधायक हैं। उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपना माना। इस जीत से यह साबित हुआ कि वह हिमाचल के लोगों के दिलों में हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह सिर्फ मंडी संसदीय क्षेत्र समेत पूरे जिले की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। एयरपोर्ट का विस्तार और फोरलेन प्रभावितों की समस्याएं उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि जब वह सांसद थीं, तो उस वक्त भी इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। अब फिर भी संसद में इलाके के लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यह जीत आम कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार को हमेशा मनाली के लोगों का सहयोग रहा है। इस उपचुनाव में भारी बढ़त देने के लिए वह सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करती हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र में मिली बढत के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

Read Previous

रोहतांग पर पांच सेंटीमीटर हिमपात, कल्पा का न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस

Read Next

प्रदेश में दो अलग-अगल सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

error: Content is protected !!