Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार,(सोलन -परमाणु )

News portals – सबकी खबर ( सोलन )

प्रदेश में सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। मंडियों में रॉयल और स्पर वैरायटी से संबंधित सेब की खेप भी पहुंचनी शुरू हो गई है। एपीएमसी सोलन के अंतर्गत सोलन और परवाणू की सेब मंडियों में अभी तक करीब 11 हजार सेब की पेटिया पहुंच चुकी है। दोनों मंडियों में सीजन के अंत तक 50 लाख पेटियों का कारोबार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस साल अगर सेब के दामों के ग्राफ पर नजर दौड़ाई जाए तो बागबान फायदे में नजर आ रहा है। सेब उत्पादकों को गुणवत्ता के आधार पर वर्तमान में 800 से 2400 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से दाम उपलब्ध हो रहे हैं।

कारोबारियों द्वारा सभी परिस्थितियों के मद्देनजर भविष्य में दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दोनों मंडियों में सेब की चार वैरायटी रैड जो, टाइड मैन, रॉयल और स्पर पहुंच चुकी है। सेब की चारों वैरायटी मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्र करसोग और कोटखाई से पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई तक सेब का सीजन पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल एपीएमसी सोलन के अंतर्गत करीब 31 लाख पेटियों का कारोबार हुआ, जिनका मूल्य 300 करोड़ रुपए के ऊपर रहा था। लेकिन इस बार दोनों मंडियों में कारोबार में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। प्रदेश में दो लाख हेक्टेयर भूमि पर सेब के बागान है, जिनसे सालाना करीब पांच हजार करोड़ रुपए का कारोबार संभव है

Read Previous

बागबानों को झटका…10 से 15 फीसदी बढ़े कार्टन के दाम, स्टोर में इस बार नहीं मिलेगी सेब की ट्रे

Read Next

मलबे में दफन युवकों का सुराग नहीं, मणिकर्ण के चोज में सात दिन से अपनो को तलाश रहे परिजन

error: Content is protected !!