Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

बहरी राज्यों से आने वाले सेब खरीदारों को पहले होना होगा क्वारंटाइन , फिर खरीद सकेंगे सेब |

News portals सबकी खबर( शिमला )

कोरोना वायरस के चलते   हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से सेब खरीददारो को पहले क्वारंटाइन होना पड़ेगा , क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद ही ये लोग फल मंडियों में आकर खरीददारी कर पाएंगे। बता दें कि प्रदेश में सेब सीजन का आगाज हो गया है। फल मंडियों में सेब अर्ली वैराइटी पहुंचनी शुरू हो गई है। शिमला सहित रोहडू की फल मंडियों में अर्ली वैराइटी के सेब बॉक्स पहुंचने आरंभ हो गए हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों से सेब खरीददारों ने प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है।

राजधानी शिमला की बात करें तो शिमला में बाहरी राज्यों से जो खरीददार पहुुुंच गए हैं। कोविड-19 के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले खरीददारों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है। पांच दिन के बाद इन खरीददारों का स्वास्थ्य निरीक्षण होेगा। कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद ही  खरीददार फल मंडियों में आकर सेब की खरीद-फरोख्त कर पाएंगे।

एपीएमसी शिमला-किन्नौर के चेयरमैन नरेश शर्र्मा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले खरीददारों कोे पांच दिन के संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। इसके बाद इन कारोबारियों को चिकित्सका निरीक्षण होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वे फल मंडियों में खरीदददारी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में शिमला में जो  खरीददार पहुंच गए हैं। कुछ खरीददारों ने क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर दिया है, जबकि कुछ क्वारंटाइन पीरियड में हैं।

Read Previous

मंडी में नशेड़ी ने दो मजदूरों पर चाकू से किया हमला

Read Next

प्रदेश के शिक्षकों को नियमित करने पर बलदेव तोमर ने प्रदेश मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

error: Content is protected !!