Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

भाजपा द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है : प्रतिभा सिंह

News portals- सबकी खबर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा कि उनको  भाजपा पार्टी की चिंता करनी चाहिए | प्रतिभा सिंह का कहना है कि भाजपा ने अपने कोई भी चुनावी वादे पूरे नहीं किए है और इसलिए विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपने जन विरोधी निर्णयों  से लोगो की कठिनाइयों को बड़ा दिया है |

भाजपा ने देश में महंगाई व अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है तथा भाजपा लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर रही है |  जिससे कि जनता निराश है और वह अब भाजपा को प्रदेश में सरकार नही बनाने देगी | प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटी दी है वह कांग्रेस के बचन हैं, जिसे वह हरहाल में पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकहित को सर्वोपरि माना है तथा जनता के लिए हमेशा काम किया है | कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेंगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा इसे कांग्रेस समाप्त करेंगी|  उनकी पुरानी पेंशन को भी बहाल करने की बात कही है | वही, युवाओं को रोजगार व महिलाओ के उत्थान के लिए, सामाजिक सुरक्षा पर कांग्रेस द्वारा विशेष ध्यान दिया जायेगा | उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा जन कल्याण के कार्य किए जायेगे |

Read Previous

भूषण ज्वैलर ने अपनी नई स्कीम सखी सहेली को किया लॉन्च, प्रदेश की महिलाएं उठाएं जल्द लाभ

Read Next

कांग्रेस पार्टी की सभी गारंटिया हवा हवाई है, जिन नेताओं ने इन घोषणाओं को घोषित किया है उनके प्रदेशों में सरकार की हालत खस्ता है :सुरेश भारद्वाज

error: Content is protected !!