Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

ताजा हिमपात के बाद हिमस्खलन वाले इलाकों में प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

News portals-सबकी खबर (केलांग  ) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में ताजा हिमपात के बाद हिमखंड गिरने लगे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह गोशाल गांव के नजदीक सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होंने से बवंडर लगभग 10 मिनट तक उठता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। इस क्षेत्र में किसी तरह के नुक्सान की अभी तक कोई सूचना नहीं है। सर्दियों में कम हिमपात होना इसका कारण बताया जा रहा है। बता दे कि लाहौल के इतिहासकार इससे पहले अक्तूबर, नवम्बर व दिसम्बर में हिमपात होता रहा है। इन महीनों में होने वाला हल्का हिमपात पहाड़ों में टिका रहता था जो ग्लेशियर का रूप लेता था लेकिन कुछ वर्षों से इन महीनों में पर्याप्त बर्फ नहीं गिर रही है, जिस कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हिमस्खलन की अधिक घटना मार्च व अप्रैल में होती थी लेकिन अब दिसम्बर और जनवरी में होने लगी है। जिला प्रशासन ने घाटी के लोगों से आग्रह किया है कि बर्फबारी के तुरंत बाद मौसम खुलते ही फिलहाल दूरदराज के क्षेत्रों की ओर रुख न करें। डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने घाटी के लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक आवाजाही न करें।

Read Previous

यहाँ महसूस भूकंप के हल्के झटके

Read Next

पांवटा साहिब में शिलाई के एक मजदूर से 45 हजार लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!