Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2024

देवता के दरबार में ग्रामीणों ने लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार का फैसला लिया

News portals-सबकी खबर (किन्नौर )

जिला किन्नौर में प्रस्तावित जंगी ठोपन पोवारी परियोजना को रद्द करने की मांग को लेकर मंडी लोकसभा उपचुनाव में शनिवार को जिले की रारंग पंचायत के 1080 मतदाता वोट नहीं डालेंगे। पंचायत प्रधान राजेंद्र नेगी जानकारी देते हुए  कहा कि प्रस्तावित जंगी ठोपन पोवारी परियोजना का निर्माण रद्द करने को लेकर 2008 से बार-बार सरकार से मांग कर रहे हैं। किसी भी सरकार ने बात नहीं सुनी।

इस कारण उपचुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।हालाँकि  मंडी उपचुनाव के चलते किन्नौर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का ग्रामीणों के साथ बैठकर हल करने का विश्वास दिलाया था। प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने भी ग्रामीणों का साथ देने की बात कही थी। रारंग पंचायत में 3 मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्र 40 में 851, मतदान केंद्र 41 शिलापुर ठोपन में 100 और 42 मतदान केंद्र में 139 मतदाता हैं।

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने कहा कि रारंग पंचायत के मतदान के बहिष्कार का कोई पत्र नहीं मिला है। समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रारंग गांव में एडीएम पूह अश्वनी कुमार को भेजा था, लेकिन ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने की मांग दोहराई। रारंग पंचायत के लिए मतदान पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

Read Previous

कांग्रेस उपचुनावों में मान चुकी है पहले ही हार : कश्यप

Read Next

ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, चार महिलाएं घायल

error: Content is protected !!