Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 28, 2024

भीष्ण अग्निकांड में एक करोड़ 60 लाख का नुकसान ,अचानक भड़की लपटों ने बरपाया कहर देखते ही देखते सब कुछ तबाह

News portals-सबकी खबर (डेस्क —मणिकर्ण )

मणिकर्ण घाटी की बरशैणी पंचायत के कालका गांव में आगजनी की घटना पेश आई है। इस अग्निकांड में तीन काष्ठकुणी शैली के मकान राख हो गए हैं। सोमवार रात दो बजे के करीब यह घटना पेश आई है। सर्द मौसम में अग्निकांड ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया है। चादर पोश छत्त के यह मकान थे। एक करोड़ 60 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

वहीं, टीकम देवी का छह कमरों का साढ़े तीन मंजिला मकान राख हो गया है, इसमें करीब 60 लाख का नुकसान आंका जा रहा है। जबकि तीसरा मकान भी साढ़े तीन मंजिला था। मकान बोध राज, प्यारे सिंह और हरदेव का बताया जा रहा है, जिसमें पांच कमरे थे। इसमें फिलहाल 30 लाख का नुकसान आंका जा रहा है। तीन मकान अग्निकांड में स्वाह हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को क्षेत्र में बिजली भी गुल थी। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के उप अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि जैसे की सूचना मिली तो विभाग की टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन सड़क न होने के चलते वाहन गांव तक तो नहीं पहुंच पाया, लेकिन छोटे पंप लेकर टीम गांव तक पहुंची।

Read Previous

14वें दिन माता के दर पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की 8 लाख 01 हजार 445 रुपये की नकद राशि, 13 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना व 1115 ग्राम चांदी

Read Next

यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम समापन ,108 महिलाएं ने कलश यात्रा में लिया भाग

error: Content is protected !!