Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

जानिए हिमाचल प्रदेश की नई बंदिशें

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए प्रदेश  सरकार द्वारा नए आदेश जारी किए गए | हालंकि आदशो को प्रदेश के अधिकारियों ने  असमंजस के कारण सोमवार आधी रात को 12:00 बजे से नई बंदिशें लागू नहीं हो पाई हैं। अब ये बंदिशें सभी जिलों में पूरी तरह से 27 अप्रैल रात 12:00 बजे से लागू होंगी।  इस बारे में अधिकारियों में असमंजस रहा। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की तैयारी भी अधूरी थी। हालांकि, हिमाचल प्रदेश आने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।


वही ऐसे में अब इस व्यवस्था को 27 अप्रैल को 12:00 बजे के बाद पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। उधर ,  मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा है कि नई बंदिशें सोमवार की आधी रात से ही लागू होनी थीं। सभी उपायुक्तों को इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि कई जगहों पर तैयारियां नहीं हो पाई हैं।


ये हैं नई बंदिशें

हिमाचल में प्रवेश होने के लिए पर्यटकों, बाहरी राज्यों में रह रहे लोगों समेत हर किसी को अब प्रदेश में प्रवेश से पहले कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगी। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट न लाने वालों को 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। उन्हें सात दिन के अंदर टेस्ट करवाना होगा। चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा।

Read Previous

पागल कुत्ते के काटने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत

Read Next

ऑक्सीजन की कमी से तड़प रही दिल्ली सरकार को हिमाचल ने संजीवनी दी

error: Content is protected !!