Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 1, 2025

उर्जा मंत्री के गृह क्षेत्र के सिविल अस्पताल में पिछले 4 वर्षों से अल्ट्रासाउंड रूम में ताला लटका हुआ

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चोधरी के गृह  क्षेत्र  के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पिछले 4 वर्षों से अल्ट्रासाउंड रूम में ताला लटका हुआ है। जिले के सर्वाधिक ओपीडी वाले अस्पताल में से एक होने और रोज औसतन 25 से 35 गर्भवती महिलाओं और सामान्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाना होता है। जनवरी, 2017 से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। इस वजह से केंद्र और राज्य सरकार की गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड योजना की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरन निजी क्लीनिकों में अधिक राशि खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस मुद्दे को लंबे समय से उठाया है लेकिन परिणाम अब तक शून्य ही रहे हैं।

पांवटा निवासी मजदूर नेता प्रदीप चौहान, भरत ठाकुर, राजेंद्र सिंह, सुमन शर्मा, तनुजा, स्वाति, कपिल तोमर, वीना शर्मा और संजीव कुमार का कहना है कि 4 वर्ष पहले रेडियोलॉजिस्ट पदोन्नत होकर चले गए थे। उस वक्त से अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है। लाखों रुपये की मशीन भी रेडियोलॉजिस्ट के बिना धूल फांक रही है।


दूरदराज क्षेत्रों से गरीब न मध्यम वर्ग की गर्भवती महिलाएं तथा सामान्य मरीज अस्पताल में काफी उम्मीद से आते हैं। गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होता था। स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रोजाना सैकड़ों गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य जांच को पहुंचती हैं। दिन में 25 से 35 महिलाओं और दर्जनों सामान्य वर्ग मरीजों को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड के लिए कहा जाता है।
इन रोगियों को अल्ट्रासाउंड बाहर के निजी लैब से मंहगे दरों पर करवाना पड़ता है। नौ महीने के अंतराल में तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में सभी टेस्ट और अन्य सुविधाएं मुफ्त योजना चलाई थी। पात्र महिलाओं को बाहर 700 या अधिक राशि देकर टेस्ट करवाने पड़ते हैं। लोगों ने मांग की है कि नाहन मेडिकल कॉलेज से सप्ताह में दो दिन किसी रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी लगाई जाए। सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पड़े पद को जल्द भरने की सरकार और विभाग से भी मांग रखी है।


उधर, इस बारे अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि विभाग को यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त है। इस पद को भरने के लिए सीएमओ के माध्यम से सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

वही, प्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री सुखराम चोधरी द्वारा कई बार सिविल अस्पताल में रिक्त पदों को जल्द भरने के आश्वासन दे चुके है लेकिन अभी तक अस्पताल में कई रिक्त पद भर नही पाए है |

 

Read Previous

सिरमौर में वर्तमान में जारी सूखे से खेतों में नमी की समस्या खड़ी, जिसके चलते फलों की नर्सरी ग्रॉथ पर असर पड़ा

Read Next

मंगलवार को जिले में संक्रमण के महज आठ मामले पॉजिटिव आए

error: Content is protected !!