Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

खाई में गिरी यात्रियों से भरी निजी बस, 15 घायल |

News portals-सबकी खबर (कांगडा)

जिला हिमाचल  के कांगडा जिले में उपमंडल जवाली के तहत 32 मील-जवाली मार्ग पर बगडूर में निजी बस एक गाड़ी को पास देते हुए अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 35 सवारियां थीं, जिनमें से 15 को चोटें आई हैं।बताया जा रहा है कि यदि बस खाई में पेड़ से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ से टकराने के बाद बस वहीं रुक गई। सूचना मिलते ही एसएमओ जवाली डॉ. अमन दुबे ने सिविल अस्पताल जवाली के डॉक्टर को स्टाफ सहित मौका पर भेजा व घायलों का उपचार किया।

वहीं, स्थानीय टैक्सी चालक भी अपने वाहनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए व घायलों को सिविल अस्पताल सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों के पहुंचते ही अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा।सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक अर्जुन सिंह अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम जाना। इसके बाद तहसीलदार जवाली संत राम नागर भी अस्पताल पहुंचे व मरीजों का हाल जाना।

Read Previous

शिमला में 28 नवंबर तक खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जताई संभावना |

Read Next

कंडक्टरों के 84 पद,पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जांएगे |

error: Content is protected !!