Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

ऊना में 9 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव जिनमे से 5 कोरोना संक्रमित पांवटा के |

News portals-सबकी खबर(पांवटा साहिब)

हिमाचल में कोरोना वायरस को लेकर अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तब्लीगी जमात से जुड़े ऊना के नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 16 से 75 साल के बीच है। सभी अंब की कुठेड़ा-खैरला मस्जिद में रुके थे। ये लोग पहले से पॉजिटिव ऊना के मरीजों के संपर्क में आए थे। इनमें पांच सिरमौर, एक-एक कुठेड़ा, अर्की और दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ऊना जिला से भेजे गए सैंपल में 9 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिन 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है उनमें से 5 सिरमौर के है। जोकि पांवटा साहिब से ऊना पहुंचे थे।इससे पहले ऊना जनपद से तीन पॉजीटिव पाए गए थे। प्रदेश में अब कुल 27 पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंच चुका है।देर रात रिपोर्ट मिलते ही ऊना प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। आइसोलेशन वार्ड से पॉजिटिव पाए गए मरीजों को रातों-रात ही बद्दी रैफर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि बद्दी में कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों के लिए आज ही सरकार ने अधिसूचना जारी कर कोविड-19 केंद्र स्थापित किया है।

गौरतलब है कि ऊना में दो चिकित्सकों में भी कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं, जिनके सैंपल कल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

उधर, बद्दी नालागढ़ क्षेत्र के 20 नमूनों की जांच सीआरआई कसौली में की गई। इसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने पुष्टि की है।

Read Previous

लॉकडाउन और कर्फ्यू के दोरान बिना अनुमति पत्र के सात लोग 21 घोड़ो के साथ सोलन से पांवटा साहिब पहुंचे |

Read Next

धरोहर Society ने CM राहत कोष में दिए 51 हजार |

error: Content is protected !!