Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

8 लोगों के कांग्रेस व भाजपा छोड़ आप में शामिल होने का दावा , केजरीवाल की मंडी रैली पर चर्चा

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

आम आदमी पार्टी की मंडल इकाई की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में संपन्न हुई। बैठक मे आगामी 6 अप्रेल को मंडी मे होने वाली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के नवनिर्मित मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली मे कार्यकर्ता भेजने को लेकर समीक्षा की गई।‌ रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष तरुण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी पदाधिकारी हितेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह कंठ, पुष्पेंद्र व रोशन आदि दो दर्जन के करीब पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान रेणुकाजी मंडल की सभी 6 जोन इकाइयों का गठन किया गया तथा संगठनात्मक पहलुओं व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष तरुण ठाकुर व महासचिव सुरेंद्र सिंह आदि पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेस को जारी बयान में दावा किया कि, बैठक मे रूपचंद, ईश्वर शर्मा, दीपक पुंडीर व सुरेंद्र सिंह आदि जहां कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए वहीं, बृजेश ठाकुर, नरेश चौहान, प्रकाश चंद व पिंकू चौहान भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कुल 8 लोगों के आज पार्टी मे शामिल होने का दावा किया गया। कस्बे में इस साल हुई पार्टी की यह पहली बैठक है।

Read Previous

सिरमौर : 910 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Read Next

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

error: Content is protected !!