Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 8, 2024

अगले 10 दिनों में ठीक होंगे 250 कोरोना पॉजिटिव मरीज , हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने किया दावा |

News portals सबकी खबर( शिमला )

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि अगले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिव 250 लोग ठीक होंगे। इन सभी मरीजों की हालत बेहतर है। ये सभी दिल्ली और महाराष्ट्र से हिमाचल आए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों में कोरोना पॉजिटिव के टेस्ट की व्यवस्था अच्छी नहीं है। निजी लैब में दो हजार रुपये देकर कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। हिमाचल में यह टेस्ट निशुल्क हैं। एक बार मामला सामने आने के बाद लोगों को घर से एंबुलेंस में कोविड सेंटर पहुंचाया जा रहा है।

संदिग्ध भी निगरानी में रखे जा रहे हैं। पॉजिटिव लोगों को खोजकर निकाला जा रहा है। इसके चलते आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। धीमान ने कहा कि हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मामलों का ग्राफ इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उपचार की व्यवस्था ठीक नहीं। संक्रमित होकर लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं। हालांकि, इन लोगों को किसी से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद इन लोगों को संस्थागत संस्थानों से अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Read Previous

हिमाचल कोरोना अपडेट : सोलन से दो और बद्दी में एक नये पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा  778 के करीब |

Read Next

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए 24 शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू |

error: Content is protected !!