Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

लोकसभा के मानसून सत्र में किसानों के हितों में 2 बिल हुए पारित

News portals-सबकी खबर (शिमला)

अब  किसान अपनी फसल को मनचाही जगह पर सकेगा बेच

लोकसभा के मानसून सत्र में किसानों के हितों में 2 बिल (विधेयक) पारित हुए हैं। कृषि से जुड़े इन 2 अहम विधेयकों के पारित होने से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार प्रकट किया है। इस बिल के पारित होने से देश के किसानों की दिशा और दशा बदलेगी।प्रेस को जारी बयान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020 ,इसके मुताबिक किसान अपनी फसल को मनचाही जगह पर बेच सकते हैं।

ओर बिना किसी रुकावट दूसरे राज्यों में भी फसल बेच और खरीद सकते हैं। एपीएमसी के दायरे से बाहर भी फसलों की खरीद-बिक्री संभव है। साथ ही फसल की बिक्री पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ऑनलाइन बिक्री की भी अनुमति होगी।इससे किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे।बलदेब तोमर ने कहा कि मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवाओं पर कृषक सशक्तिकरण एवं संरक्षण अनुबंध विधेयक 2020 देशभर में कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग को लेकर व्यवस्था बनाने का प्रावधान इस विदेयक मे किया गया हैं।फसल खराब होने पर उसके नुकसान की भरपाई किसानों को नहीं बल्कि एग्रीमेंट करने वाले पक्ष या कंपनियों को करनी होगी।

किसान कंपनियों को अपनी कीमत पर फसल बेचेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और बिचौलिया राज खत्म होगा। खाद्य तेल, तिलहन, दाल, प्याज और आलू जैसे कृषि उत्‍पादों पर से स्टॉक लिमिट हटा दी गई है। बहुत जरूरी होने पर ही इन पर स्‍टॉक लिमिट लगाई जाएगी। ऐसी स्थितियों में राष्‍ट्रीय आपदा, सूखा जैसी अपरिहार्य स्थितियां शामिल हैं। बलदेब तोमर ने लोकसभा में कृषि क्षेत्र से संबंधित दो विधेयकों के पारित होने का स्वागत करते हुए कहा कि ये किसानों को सशक्त बनायेंगे और कृषि के भविष्य पर इनका व्यापक प्रभाव पड़ेगा। इस देश के 90 प्रतिशत लोग खेती करते हैं और उनको इसका लाभ मिलेगा। ओर किसानों की आय दोगुना होगो।


बलदेब तोमर ने कहा, “कांग्रेस ने कभी किसानों को न्याय दिलाने का काम नहीं किया। जब राज्यसभा में इस पर चर्चा हो रही थी और कांग्रेस को ये लगा कि यह बहुमत से पारित हो जाएगा तो वो गुंडागर्दी पर उतर आए। कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया है कि उन्हें प्रजातंत्र में भरोसा नहीं है। डिप्टी चेयरमैन पर जिस प्रकार से अटैक करने की कोशिश की उसकी जितनी भी निन्दा की जाए वो कम है। कांग्रेस ओर उनके सहयोगी दल केवल हल्ला कर रहे हैं।

Read Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों के साथ खड़े कंधे से कंधा मिलाकर:सुरेश कश्यप

Read Next

किसानों को कृषि उत्पाद बेचने की खुली आजादी देंगे कृषि सुधार कानून: डॉ मामराज पुंडीर

error: Content is protected !!