Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

महिलाओं को 1500 चुनावी प्रोपोगेंडा : रमा ठाकुर

News portals-सबकी खबर (शिमला ) हिमाचल प्रदेश सरकार आज जो महिलाओं को 1500₹ देने के लिए फार्म भरवा रही महज चुनावी स्टंट हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रमा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पूरे देश भर मैं क्या दुर्गति हो गई हैं यह किसी से नहीं छुपा हैं। आज कांग्रेस के बड़े बड़े नेता लोकसभा चुनाव से लड़ने से पीछे हट रहे हैं कई जगह तो हालत इतने बदतर हैं की मिले हुए टिकट भी वापिस किए जा रहे हैं। उन्होंने सुखु सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावों से पहले ही क्यों महिलाओं की याद आती हैं सिर्फ इसलिए की प्रदेश कि महिलाएं भोली भाली व भावनात्मक सोच रखती हैं।

सहप्रभारी रमा ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया हैं कि महज चुनावों को प्रभावित करने के लिए आज मुख्यमंत्री सुकखु आज चुनावों से चंद रोज पहले बिना बजट के प्रावधान व आधी- अधूरी महिला आबादी को इस योजना का लाभ देने की बात कर रहें हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की 22लाख महिलाओं को 1500₹देने की घोषणा के बाद आज कितनी महिलाओं को आप पात्रता शर्तों के बाद यह राशि देने की बात कर रहे उसे भी सरकार सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आभास हैं कि लोकसभा चुनावों में तो उन्हें प्रत्याशी तक नसीब नहीं होंगे परन्तु हिमाचल में जो सरकार कि स्थिति बनी हैं उससे उबरने के लिए जो कार्य उन्हें सत्ता में आते ही करने चाहिए थे उन्हें आज उपचुनाव को देखते हुए कर रहे हैं। भूलना उनकी आदत में शुमार हैं जिस प्रकार चुनावों के समय भरे फार्म को कूड़े के डिब्बे में डाल दिया था उसी प्रकार चुनाव निपटते ही इनको भी डाल दिया जायेगा।ठाकुर ने मुख्यमंत्री के इस ब्यान को निराधार बताया कि भाजपा महिला विरोधी हैं। प्रदेश कि महिलाएं जानती हैं कि अगर महिलाओं के विषय में अगर किसी ने सोचा हैं तो वो केंद्र की मोदी सरकार ने सोचा हैं। आज उज्जवला योजना सहित ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जोकि महिलाओं को समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं प्रदेश में में भी महिलाओं के बहुत सी योजनाएं चलाई गई जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी सरकार को बचाने के लिए एकबार फिर महिलाओं को ठगने का प्रयास न करें। साथ ही उन्होंने सरकार से प्रश्न भी किया यदि सरकार महिलाओं को ठगना नहीं चाहती तो फार्म पर 13 नंबर पर दिखाई जा रही शर्तों का मतलब क्या हैं? आपने जो वादा जिस स्थिति में प्रदेश की मातृ शक्ति से किया था उसे आदर्श आचार सहिंता के बाद उसी स्थिति में पूरा किया जाये।

Read Previous

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित -सुमित खिमटा

Read Next

शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

error: Content is protected !!