Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

शिमला राजीव भवन में प्रदेश युवा कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति। वक्ताओं ने कहा ये है देश के संविधान व प्रजातंत्र को बचाने की जंग।

न्यूज पोर्टल्स: सबकी खबर

मंगलवार को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय शिमला में युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक हुई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में हिमाचल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावारु व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा व हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।


इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। जिससे प्रदेश में सभी 4 सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया जा सकें।


युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की बैठक में 2019 के चुनाव के बारे गहन चर्चा की गई। युवाओ को चुनाव बारे कुछ टिप्स भी दिए। युवा कार्यकर्ता क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को कांग्रेस की उपलब्धियों, जनहित व नीतियों की जानकारी दे। केंद्र व राज्य भाजपा सरकार की लचर रणनीति व असफलता को सही जानकारी दी जाए।

वक्ताओं ने कहा कि यह प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि यह चुनाव संविधान और प्रजातंत्र को बचाने के लिए है। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस नेता प्रदीप सूर्या, दिनेश सिंघटा, विजेता चौहान, अमित ठाकुर, नरिंद्र परमार, शशि कपूर, अजय चौहान, रबिन्द्र राणा समेत सिरमौर से भी भारी संख्या में युवा नेता बैठक में मौजूद रहे।

 

Read Previous

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंम्बी में 7 दिवसीय शिविर का आयोजन।

Read Next

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा सम्मेलन से चुनाव प्रचार का शंखनाद।

error: Content is protected !!