Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 22, 2024

शान्ति और आत्म नियंत्रण ही सच्ची अहिंसा है/ध्यान से ही मनुष्य मानसिक शान्ति को प्राप्त कर सकता है- स्वामी विज्ञानानंद ।

अमृतसर में “दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” द्वारा सत्य और अहिंसा के दिव्य पुंज “महावीर स्वामी जयंती” के उपलक्ष्य में स्थानीय “कमल पैलेस” में तीन दिवसीय ” व “दिव्य ध्यान एवं योग शिविर” का आयोजन किया गया। जिसमें दिवस संस्थान की ओर से “श्री आशुतोष महाराज जी” के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि आर्यावर्त जगद्गुरु भारत दिव्य पर्वों की दिव्य भूमि है। यहाँ मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व आध्यात्मिक एवं आत्मिक स्तर की उपज है। परन्तु आधुनिक वैज्ञानिक युग में जहाँ भौतिक विज्ञान द्वारा भौतिक सुख सुविधाओं का विकास हुआ है वहीँ मनुष्य की आंतरिक एवं आत्मिक क्षमताओं का हनन हो रहा है। आज 21वीं सदी के वैज्ञानिक एवं प्रगतिवादी युग में मनुष्य के पास भौतिक सुख सुविधाएं तो हैं परंतु मानसिक शान्ति का अभाव होने के कारण मनुष्य अशांत एवम् अवसाद से ग्रसित है।

स्वामी जी ने बताया कि “अहिंसा परमो धर्मः” के उपदेष्टा “स्वामी महावीर जी” के अनुसार मन पर विजय पाना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से अपेक्षाकृत कहीं अधिक बेहतर है अर्थात् शान्ति और आत्म नियंत्रण ही सच्ची अहिंसा है जो मूलतः ध्यान की सनातन पद्धति से ही सम्भव है।


“ध्यान” को मानसिक शान्ति का उपाय स्वीकृत करते हुए स्वामी जी ने बताया कि हमारी सनातन भारतीय संस्कृति की मेधा प्रज्ञा इस तथ्य को सर्वसम्मति से स्वीकार करती है की ध्यान से ही मनुष्य मानसिक शान्ति को प्राप्त कर सकता है। परन्तु विडम्बना है कि आज मूलतः सम्मोहन क्रिया को ही ध्यान का अंग स्वीकार कर लिया जाता है। जब कि ऐसा नहीं है। ध्यान तो वैदिक सनातन पद्धति का विशुद्ध अंग है। जो की “ध्येय और ध्याता” के संयोग से पूर्ण होता है। समस्त धार्मिक ग्रंथों में ईश्वर को प्रकाश स्वरुप बताया गया है जैसे कि वेदों में ईश्वर को

“आदित्यवर्णम्” भाव की सूर्य स्वरुप बता कर अंतः करण में उसके प्रकाश स्वरुप दर्शन की बात की गई है। जिसे “गायत्री मन्त्र” में “भर्गो देवस्य धीमहि” के उदघोषस्वरूप बताया गया है। जिसमे पूर्ण सद्गुरु शरणागति साधक को ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा प्रदान कर उसकी दिव्य दृष्टि खोल कर उसे ध्येय स्वरुप ईश्वर के प्रकाश स्वरुप का दर्शन करवाते हैं। फिर आरम्भ होती है ध्यान की शाश्वत प्रक्रिया। जिससे ध्याता अपने भीतर सत् चित्त आनंद को प्राप्त करता है। ईश्वर से एकात्म हुए साधक का हर दिन हर पल एक दिव्य पर्व से जीवन का गर्व बन जाता है। ध्यान देने योग्य है की आज संस्थान की ओर से सम्पूर्ण विश्व में “नि:शुल्क ध्यान शिविर” आयोजित कर विश्व को ध्यान की सनातन प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने सामूहिक ध्यान कर जहाँ मानसिक शांति एवम् परम आनंद को प्राप्त किया वहीं साध्वी रीता भारती व कपिला भारती ने प्रेरणादायक भजनों व दिव्य मन्त्रों का उच्चारण कर विश्व शान्ति और सर्व जगत कल्याण की मंगल प्रार्थना भी की।

Read Previous

कांग्रेस के पांवटा शहरी क्षेत्र अध्यक्ष के घर बनी चुनावी रणनीति ।

Read Next

रविवार, 21 अप्रैल को पुरुवाला व सतौन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिधुत आपूर्ति ।

error: Content is protected !!