Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

पांवटा बाजार में दो गुटों में खूनी संघर्ष, 4 जख्मी/ मारपीट के दोनो तरफ से हुए क्रॉस मामले दर्ज/ ₹ 7.50 लाख राशि लेनदेन मामले की बैठक में हुई बहस बाद में मारपीट में बदली।

न्यूज पोर्टल्स: सबकी खबर

पांवटा साहिब में बुधवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व लात घुसे चले। खूनी झड़प में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार को पहुंचाया गया है। पांवटा पुलिस टीम क्रॉस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

बुधवार को पांवटा में आपसी लेनदेन को लेकर प्रोपर्टी डीलर के कार्यलय में आपसी समझौता करवाने को बैठक चल रही थी। जिसमे बहस शुरू हो गई। जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी हैं।
पांवटा बाजार निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदर्भ गोयल ने शिकायत में जानलेवा हमले कि शिकायत दर्ज करवाई हैं।

संदर्भ का कहना की अपने पांवटा कार्यलय में बैठे हुए थे। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने रॉड और डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिससे संदर्भ गोयल गंभीर रूप से घायल हो गये व बीच बचाव में उनके भाई सौरभ गोयल को भी चोटें आई हैं। आरोप है कि दौरान तेज़ धार हथियार का भी इस्तेमाल हुआ। मारपीट मामले में दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। दोनो को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को लाया गया। पुलिस थाना पांवटा की जांच टीम ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

वहीं, दूसरी गुट से ललित मदान ने भी शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संदर्भ गोयल को मकान खरीद के लिए दो साल पहले ₹7.50 लाख दी थी। संदर्भ गोयल की के खाते में आरटीजीएस के माध्यम व कुछ कैश दिए थे। 2 वर्ष से संदर्भ गोयल मकान पर कब्जा या राशि वापिस नही लौटा रहा था।


इसी विवाद को लेकर ललित मदान ने अपने कुछ दोस्तों इंद्रजीत सिंह, दर्शन सिंह व पहले से वही मौजूद महेंद्र सिंह के साथ बातचीत करने उनके ऑफिस गए थे। उनका आरोप है कि संदर्भ गोयल के परिवार ने लोहे की रोड़ और डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत ने पुष्टि की है। दोनो तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। मारपीट के इन मामलों की गहनता से जांच होगी।

Read Previous

दुःखद खबर…नही रहे बोकाला के पूर्व प्रधान व क्षेत्रीय विकास सीमिति कफोटा के प्रधान तोता राम शर्मा/ देर शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन/ शिलाई क्षेत्र के विधायक हर्ष वर्धन चौहान समेत ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच कर जताया खेद।

Read Next

पाँवटा विस क्षेत्र में चुनावों मे जनसमर्थन हेतु जनसम्पर्क अभियान किया शुरू /मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में भारत का नाम विश्व भर में रोशन किया। सुरेश कश्यप

error: Content is protected !!