Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

नशे में टुन्न अधेड़ महिला अचेत अवस्था मे विश्वकर्मा चौक के पास पड़ी मिली। 108 एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर।

न्यूज पोर्टल्स ; सबकी ख़बर

पांवटा क्षेत्र में नशे का कारोबार फल फूल रहा है । नशीले पदार्थो की खपत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हर वर्ष नशे से पांवटा में नोजवानो की मौतें हो रही है। लेकिन, अब हम जो आपको जानकारी दे रहे है, वो सबके दिमाग को झकझोर देने वाली है। अब , आलम ये हो चुका है कि नशे में धुत होकर महिलाएं तक सड़क के चौक चौराहों पर मिल रही है। वो भी अचेत अवस्था मे…। ये, क्षेत्रों में गंभीर होती जा रही हालत की तरफ इशारा कर रही है।

वीरवार को पांवटा में कुछ ऐसा ही हतप्रभ कर देने वाला नजारा देखने को मिला। एक महिला नशे में धुत्त भीड़ भाड़ वाले विश्व कर्मा चौक पर पड़ी हुई थी। गनीमत ये रही कि लोगों की नजर पड़ गई। जिससे महिला को अस्पताल उपचार को पहुंचा दिया गया। वरना सुबह तक बाहर पड़े रहने से, कुछ भी अनिष्ट होने की आशंका बनी रहती। आजकल पांवटा में होली मेला चल रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि वीरवार को नशे में धुत एक अधेड़ महिला पावटा विश्वकर्मा चौक के समीप बेहोशी  की हालत में पड़ी मिली । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावटा पुलिस थाने व 108 एंबुलेंस को कर दी। जिसके बाद एंबुलेंस अचेत बड़ी महिला को पांवटा  अस्पताल पहुंचाया। नशे  की  बदबू से आसपास खड़े हो पाना भी मुश्किल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद महिला बस नशे में बड़बड़ा रही थी। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कमाल पाशा की टीम ने बताया कि महिला ने कोई नशा किया है जिसके चलते महिला की हालत गंभीर है। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। एक तो अज्ञात महिला ऊपर से नशेके टल्ली होकर हालत गंभीर, होने के कारण पुलिस व अन्य लोग भी महिला को नाहन ले जाने के लिए कतराते रहे हैं। बाद में अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला की हालत ज्यादा खराब होने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों की टीम महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल पहुंची। नशे में बड़बड़ा रही महिला को 108 एंबुलेंस में पुलिस टीम आगामी उपचार के लिए लेकर गई है।


उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर कमाल पाशा ने न्यूज पोर्टल्स – सबकी खबर से बात करते हुए पुष्टि की है। डॉक्टर पाशा ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया था। अज्ञात महिला की हालत गंभीर है। किसी नशीले पदार्थ के सेवन के चलते हालत बिगड़ी है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है।

Read Previous

साहब … कुंजा रामपुरघाट मार्ग पर पता ही नही चलता की सड़क पर खड्डे है या खड्डे में सडक |

Read Next

ग्रामीण क्षेत्र अंडर-19 की क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर बोकाला टीम का कब्जा ।

error: Content is protected !!