Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

आज चार बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेवा नहीं मिल पाएगी

News portals-सबकी खबर (धर्मशाला )

दिवाली त्योहार के दौरान जिले के लोगों को चार बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेवा नहीं मिल पाएगी। निगम अपने चार बजे के बाद चलने वाले रूटों को बंद कर देगा। वहीं, इससे पहले विभिन्न स्थानों से अपने अंतिम रूट के लिए चली बसें अपने अंतिम स्टेशन पर जाकर रुकेंगी।

जानकारी के अनुसार दिवाली के त्योहार को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम शनिवार को सायं चार बजे के बाद बसों को रूटों पर नहीं चलाएगा। इस दौरान जिस बस का अंतिम रूट जो होगा, वह उसके अंतिम स्टेशन पर ही खड़ी हो जाएगी। वहीं, रविवार को यात्रियों की मांग को देखते हुए निगम की ओर से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही दिवाली के बाद निगम बाहरी राज्यों के लिए विशेष बसें चलाएगा।

धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्ढा ने बताया कि धर्मशाला डिपो से चलने वाली एचआरटीसी की बसों को चार बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान जो बसें चलेंगी, वे अपने अंतिम रूट तक सेवाएं देंगी। इसके अलावा दिवाली के दौरान यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अगर यात्री मांग करेंगे तो उनके लिए विशेष बसें चलाने की व्यवस्था की जाएगी।

 

Read Previous

त्योहारी पर्व के चलते ग्राहकों की खूब उमड़ी भीड़, कारोबारियों की चांदी ही चांदी

Read Next

धनतेरस के दूसरे दिन भी पांवटा बाजार में जबरदस्त भीड़

error: Content is protected !!